फोक फ्यूज़न” कला प्रदर्शनी में झलकी भारतीय लोक कलाओं की छटा
कुंस्कप्सकोलन लखनऊ में आयोजित भव्य आर्ट एग्ज़ीबिशन लखनऊ के कुंस्कप्सकोलन स्कूल के द्वारा हाल ही में हजरतगंज मेट्रो स्टेशन में एक भव्य कला प्रदर्शनी “Folk Fusion” का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भारतीय लोक कलाओं की जीवंतता और समृद्धता को बखूबी प्रस्तुत किया।
इस कला प्रदर्शनी में बच्चों ने मधुबनी, थंका, गोंड आर्ट, पट्टचित्रा, और पिचवाई जैसी पारंपरिक भारतीय कलाओं पर काम किया। खास बात यह रही कि सभी चित्रों को प्राकृतिक रंगों से तैयार किया गया, जिससे बच्चों में पारंपरिक तकनीकों के साथ-साथ सस्टेनेबिलिटी (स्थायित्व) के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न हुई। सभी चित्रों के फ़्रेम भी पर्यावरण के अनुकूल संसाधनों से बनाए गए थे।
इस पूरे प्रोजेक्ट पर छात्रों ने एक महीने से अधिक समय तक मेहनत की, जिसके परिणामस्वरूप कला का एक सुंदर संगम प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन श्री प्रशांत मिश्रा (डायरेक्टर ऑपरेशंस) द्वारा किया गया। उनके साथ मंच पर मौजूद रहे: श्री त्रदीप खरे (जी.एम./ऑपरेशंस) श्री सुदीप सिंह (जे.जी.एम./ऑपरेशंस) श्री पंचानन मिश्रा (जे.जी.एम./पी.आर.) श्री हितेश चंदना (डी.जी.एम./पी.आर.)
कार्यक्रम में एक विशेष आकर्षण रहा भारतीय शास्त्रीय संगीत का लाइव प्रदर्शन, जिसने पूरे माहौल को और भी संगीतमय बना दिया।
“Folk Fusion” कला प्रदर्शनी न सिर्फ एक रचनात्मक प्रयास था, बल्कि यह विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक भी बन गई। कुल मिलाकर यह प्रदर्शनी अत्यंत सफल और सराहनीय रही।