देश

विदेश मंत्री तीन दिन के अमेरिका दौरे पर, रुबियो और ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों से करेंगे वार्ता

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को तीन दिन के अमेरिकी दौरे पर रवाना हुए। वहां वे महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला पर वाशिंगटन के नेतृत्व में आयोजित मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे। जयशंकर की यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे दोनों रणनीतिक साझेदारों के बीच संबंधों में आई गिरावट को दूर करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। ऐसी उम्मीद है कि मंत्री अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और ट्रंप प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए 2 से 5 फरवरी तक संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इसमें कहा गया है कि मंत्रिस्तरीय बैठक आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और महत्वपूर्ण खनिजों में रणनीतिक सहयोग पर ध्यान केंद्रित करेगी। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकें भी करेंगे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------