लखनऊ

योगी जी का कार्यकाल बना व्यापरियों के लिए स्वर्णिम कार्यकाल : कंछल

लखनऊ। 30 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश के राजनैतिक इतिहास में अब तक सर्वाधिक सफल और सबसे ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री पद पर कार्य करने वाले मुख्यमंत्री है। प्रांतीय अध्यक्ष जी ने कहा यह कीर्तिमान केवल समय की गणना नहीं बल्कि एक युग परिवर्तन की कहानी है, जिसने उत्तर प्रदेश को माफियाराज से मुक्त कराकर आर्थिक रूप से संपन्न प्रदेश बनाने की और अग्रसर किया है।

प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का यह कार्यकाल पूर्ण रूप से सेवा, सुशासन, व्यापारी हित और जनकल्याण को समर्पित रहा है। प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी जी के इस कालखंड में अर्थव्यवस्था 12.88 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 27.51 लाख करोड़ तक पहुंच गई, वो भी बिना कोई अतिरिक्त कर बढ़ाए। राज्य की GDP में हिस्सेदारी बढ़कर 9.2% हो चुकी है, 8 साल में प्रति व्यक्ति आय 52,671 रुपये से बढ़कर 1,27,695 रुपये तक पहुंची है। आज उत्तर प्रदेश 8.08 लाख करोड़ के साथ देश का सर्वाधिक बजट वाला राज्य है, GIS के माध्यम से 45 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा व्यापारी हित में कई प्रशंसनीय कार्य किये गए, जैसे:


1.) योगी सरकार ने छोटे बड़े सभी व्यापरियों और लगभग १.८४ लाख करदाताओं का पिछले तीन सालों का लगा ब्याज व अर्थदंड माफ किया गया।
2.)वाणिज्य कर विभाग में पंजीकृत व्यापारियों के लिए लागू मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत प्रदत्त बीमा राशि को 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया गया।
3.)व्यापारियों के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हुए प्रति वर्ष २९ जुलाई को दानवीर भामाशाह जयंती के दिन व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की कैबिनेट बैठक द्वारा स्वीकृति प्रदान कर एक एतिहासिक निर्णय लिया गया था। ….

४.) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अद्भुत पहल द्वारा डिजिटल ट्रांसफर मनी को तकनीकी रूप से और प्रभावी बनाकर व्यायसायिक आर्थिक लेनदेन को अत्यंत सरल और सुरक्षित रूप से व्यापारियों द्वारा कही से भी कभी भी इस्तेमाल करके व्यापार को अत्यधिक सफल बनाया जा सकता है।
५.) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में फैली आराजकता, गुंडागर्दी, माफियाराज और तानाशाही को पूर्णतः समाप्त कर व्यापारियों को व्यापार करने हेतु सुरक्षित और भयमुक्त माहौल प्रदान कराया जिससे प्रत्येक व्यापारी चिंतामुक्त होकर अपना व्यवसाय करके प्रदेश सरकार के राजस्व में पहले से कई गुना वृद्धि और प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अपना योगदान दे रहा है।
अंत में प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने योगी सरकार के ऐतिहासिक कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी की नेतृत्व क्षमता, निर्णय शक्ति, व्यापारियों के प्रति उदारता और राष्ट्रनिष्ठ द्रष्टिकोण ने उत्तर प्रदेश को भय, भ्रान्ति, अशांति और भ्रम के युग से निकाल कर विकास, विश्वास और वैभव के पथ पर अग्रसर किया है..उत्तर प्रदेश के लाखो-करोडो व्यापारियों की तरफ से मैं उन्हें कोटि कोटि बधाई प्रदान कर उनका सादर अभिवादन करता हूँ ।