झारखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 5 दिन पहले आएगी सितंबर की सैलरी
रांची। झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार ने त्योहारों से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को 5 दिन पहले ही वेतन देने वाली है। इस बारे में आईपीआरडी झारखंड ने एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी।
आईपीआरडी झारखंड ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि झारखण्ड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखण्ड उच्च न्यायालय तथा विधान सभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को माह सितम्बर, 2025 के मासिक वेतन का भुगतान दिनांक 25.09.2025 से किया जाय।

राज्य सरकार के इस फैसले के साथ सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।
