महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के तकनीकी उत्सव ‘ऑरा 2K26’ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

बरेली,06 अप्रैल।महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एफईटी) में तीन दिवसीय तकनीकी महोत्सव ‘ऑरा 2K26’ के अंतर्गत कल 5 अप्रैल 2026 को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह की अध्यक्षता में किया गया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया।

टेक रंगोली प्रतियोगिता:-
इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, जिसमें लगभग 32 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। परिणामस्वरूप टीम 2 (मानवी शर्मा, रुद्राक्ष शर्मा, इशिता चंद्रा, अंशिका सिंह, प्रिंस तिवारी, अरुण कुमार, चित्रांश) प्रथम, टीम 5 (इरा गंगवार, प्रियंका) व टीम 6 (ऋचा गंगवार, अंजली) द्वितीय तथा टीम 7 (चारु पटेल, बुसरा, अनन्या गुप्ता, गरिमा) तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक के रूप में प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव एवं डॉ. रुचि द्विवेदी रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुष्मिता गुप्ता तथा सह-संयोजक प्रशांत कुमार पाल, डॉ. स्नेहलता एवं डॉ. मुनीश कुमार रहे।
‘स्टोरी इन रिवर्स’ प्रतियोगिता:-
ऑरा 2K26 के हिस्से के रूप में दोपहर 2:00 बजे ‘स्टोरी इन रिवर्स’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने पारंपरिक कहानी कहने के तरीके को बदलने की चुनौती दी। निर्णायक मंडल में प्रो. हेमा वर्मा (होटल मैनेजमेंट विभाग, MJPRU) एवं प्रो. तुलिका सक्सेना (विभागाध्यक्ष, व्यावसायिक प्रशासन/MBA विभाग) शामिल रहे। प्रथम स्थान आदित्य कुमार सिंह, द्वितीय स्थान राजकीय अवंती बाई डिग्री कॉलेज की हृचा गंगवार तथा तृतीय स्थान CSIT विभाग की छात्रा विधि को मिला।
बैटल ऑफ बैंड:-
इस कार्यक्रम की संयोजक प्रीति यादव रहीं। इन्वर्टिस कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। मूल्यांकन शशि लता और डॉ. अतुल कटियार ने किया।
फ्यूजन डांस प्रतियोगिता:-
अटल सभागार में आयोजित फ्यूजन डांस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय एवं बाहरी संस्थानों के छात्रों ने शास्त्रीय, आधुनिक, लोक एवं पाश्चात्य नृत्य शैलियों का समन्वय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रीना पंत रहीं। प्रतियोगिता में अनुष्का सिंह प्रथम, भूमिका सिंह द्वितीय तथा पल्लवी भारती तृतीय स्थान पर रहीं।
लोगो डिजाइन प्रतियोगिता:-
एफईटी विभाग में आयोजित इस प्रतियोगिता की थीम ‘डिजिटल इंडिया पहल / स्मार्ट प्रौद्योगिकी, पृथ्वी प्रदूषण, हरित अभियान (गो ग्रीन) एवं टेक स्टार्टअप लोगो’ रही। निर्णायक डॉ. अश्वनी गुप्ता एवं समन्वयक डॉ. आशुतोष शंखधार रहे। कुल 10 प्रतिभागियों में से अमन कुमार आर्य (सीएसआईटी) प्रथम, शृष्टि पांडेय (सीएसआईटी) द्वितीय तथा तनिष्क साहू (एचपी इंस्टीट्यूट, बदायूं) तृतीय स्थान पर रहे।
टेक क्विज़ बैटल:-
सीएसआईटी विभाग में डॉ. अनिल कुमार बिष्ट के मार्गदर्शन तथा छात्र समन्वयक आरोही मिश्रा एवं खुशी सक्सेना के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. इरम नईम, डॉ. सुशील गंगवार एवं श्री सुनील चंद्र रहे। विजेता टीम में मानसी गुप्ता, सुरभि राणा, मांडवी श्री एवं प्रज्ञा पाठक शामिल रहे।
क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता:-
इंजीनियर आफ़रीन निशात के संयोजन एवं डॉ. संजय सिंह व डॉ. छवि शर्मा के निर्णायक मंडल में ऋचा प्रथम तथा अग्रिमा द्वितीय स्थान पर रहीं।

टी-शर्ट पेंटिंग प्रतियोगिता:-
‘वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन’ थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता के निर्देशक इंजीनियर आफ़रीन निशात तथा मूल्यांकनकर्ता डॉ. छवि शर्मा एवं डॉ. प्रिया सक्सेना रहे। कृष्णागी प्रथम, अभय द्वितीय एवं साक्षी पटेल तृतीय स्थान पर रहीं।
रोबो रेस प्रतियोगिता:-
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में डॉ. अतुल सरोजवाल एवं सह-समन्वयक श्री रामजी प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो. राकेश कुमार मौर्य, श्री दीपक राणा एवं श्री वरुण प्रताप सिंह रहे। SRMS CET बरेली की टीम ‘धुआंधार’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डिबगिंग कॉन्टेस्ट:-
सीएसआईटी विभाग में डॉ. अनिल कुमार बिष्ट के मार्गदर्शन तथा छात्र समन्वयक उदयांशी राघव एवं नम्रा मिर्ज़ा के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. बी. आर. अंबेडकर एवं डॉ. के. सी. जोशी रहे। दिव्यांशु, साहित्य एवं हर्षित की टीम ने प्रथम तथा कुलदीप, अध्ययन एवं आर्यन की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
फैशन शो:-
फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रीति यादव के निर्देशन में आयोजित फैशन शो में ‘Innocence to Corruption’ टीम प्रथम तथा ‘Traditional vs Modern’ टीम द्वितीय रही। सौरभ कुमार यादव को बेस्ट रैम्प वॉक (पुरुष), पूजा देवी को बेस्ट रैम्प वॉक (महिला), आशुतोष को मोस्ट चार्मिंग पर्सनैलिटी (पुरुष) तथा शुद्धोदना को मोस्ट चार्मिंग पर्सनैलिटी (महिला) का पुरस्कार प्रदान किया गया।
ब्रिज बिल्डिंग प्रतियोगिता:-
प्रथम स्थान: वैष्णवी गुप्ता, अमन कुमार यादव, सचिन कुमार, आदित्य सिरोही (डिप्लोमा मैकेनिकल द्वितीय वर्ष)
द्वितीय स्थान: अनुराग नारायण मिश्रा, वेदांत थापक, गणेश पचौरी, मानस कांडपाल (बी.टेक मैकेनिकल तृतीय वर्ष)
तृतीय स्थान: श्रद्धा पाल, रूपाली सिंह, इशिका, हीरा इरशाद
शतरंज प्रतियोगिता:-
विश्वविद्यालय के इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संयोजक डॉ. कौशल कुमार एवं सह-समन्वयक श्री हेमेन्द्र कुमार रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. शिव राम शर्मा, श्री धर्मेन्द्र कुमार एवं श्री अनुप कुमार शामिल रहे। संगम मिश्रा प्रथम, देव प्रकाश शुक्ला द्वितीय तथा अभिनव सैनी तृतीय स्थान पर रहे।
स्पेल बी (Spell Bee) प्रतियोगिता:-
दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित इस प्रतियोगिता में लावी सिंह, रिद्धिमा घोष, पंखुरी कंचन, अक्षत गुप्ता, अनुष्का सिंह, शक्ति देव गुप्ता और शिव कुमार ने भाग लिया। ऑरा की समन्वयक एवं मानविकी विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता त्यागी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता का निर्णय प्रो. तुलिका सक्सेना एवं प्रो. उपिंदर ने किया। लावी सिंह प्रथम, अक्षत गुप्ता द्वितीय तथा अंकिता कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
इन अवसरों पर डीन एफईटी प्रो. अर्चना गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रविंदर सिंह, प्रो. निवेदिता श्रीवास्तव, डॉ. इरम नईम, डॉ. इंद्रप्रीत कौर, प्रो. आर. के. मौर्य, प्रो. यतेन्द्र कुमार, डॉ. दीपक गंगवार, डॉ. सुरेश, डॉ. पूजा यादव, डॉ. अतुल कटियार, डॉ. अजय यादव, डॉ. सुमित श्रीवास्तव, डॉ. एस. के. चौरसिया, डॉ. पंकज रॉय, डॉ. कौशल एवं डॉ. राम बाबू, तपन वर्मा एवं सुधांशु शर्मा सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
