Tuesday, March 24, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का माननीय सांसद श्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने किया शुभारंभ, 26 तक चलेगी प्रदर्शनी

बरेली,21 मार्च। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बरेली शहर स्थित हार्ट मैन रामलीला मैदान में पंचायत भवन में 07 दिवसीय प्रदर्शनी का माननीय सांसद श्री क्षत्रपाल सिंह गंगवार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे प्रदर्शनी परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जन के सर्वांगीण विकास और कल्याण के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही है साथ ही इन योजनाओं को पारदर्शी तरीके से पात्रता के अनुरूप लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। बीते 9 वर्षों में सरकार ने प्रगति के विभिन्न क्षेत्रों में नवीन कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज बेहतरीन कानून व्यवस्था है। आज आमजन का जीवनस्तर सुधरा है, पारदर्शी तरीके से सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया के साथ साथ हुनर और पात्रता के अनुरूप रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में भी सरकार द्वारा अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। हार्ट मैन रामलीला मैदान परिसर में लगाई गई इस प्रदर्शनी में सरकार द्वारा विगत 09 वर्षों की उपलब्धियां को दर्शाया गया है। यह प्रदर्शनी 26 मार्च तक स्थापित रहेगी। प्रदर्शनी के माध्यम से जनसामान्य को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराना है।

प्रदर्शनी में बताया गया है कि 75 जनपदों के 826 विकास खंडों तक स्वयं सहायता समूहों द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है।खेती बाड़ी में ड्रोन का उपयोग हेतु 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया गया है। उत्तर प्रदेश में 18.5 लाख लखपति दीदी को पंजीकृत कर प्रतिमाह 10 हजार से 12 हजार तक की आय सुनिश्चित की गई।पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत 86 हजार से अधिक सोलर पंपों की स्थापना कर कृषको को 90 प्रतिशत तक सब्सिडी उपलब्ध कराई गई है। प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 3.12 करोड़ किसानों को लाभान्वित किया गया है। निराश्रित महिलाओं की पेंशन 1000 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये करी गई। प्रधान मंत्री फसल बीमा के अंतर्गत 3.53 करोड़ से अधिक किसानों को क्षतिपूर्ति लाभ उनके खातों में अंतरित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए 30,500 से अधिक स्वास्थ्य सखियां सक्रिय हैं। आजीविका मिशन के तहत 1.06 करोड़ ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से अब तक 26.81 लाख से अधिक बेटियां लाभान्वित हो चुकी हैं।

इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद बहोरन लाल मौर्य ,माननीय मेयर उमेश गौतम ,जिलाधिकारी अविनाश सिंह,मुख्य विकास अधिकारी देवयानी सहित अधिकारी एवं आम जनमानस उपस्थित रहें। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------