रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के एम बी ए एवं बी एम एस के विद्यार्थियों द्वारा किया गया औद्योगिक भ्रमण

बरेली,13अप्रैल। एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के एम बी ए एवं बी एम एस के विद्यार्थियों का प्रबंधन शिक्षा को व्यावहारिक दृष्टिकोण से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से औद्योगिक भ्रमण बरेली स्थित बी.एल. एग्रो में आयोजित किया गया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उन्हें उद्योग जगत की कार्यप्रणाली, प्रबंधन प्रक्रियाओं तथा उत्पादन तकनीकों की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना है।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कंपनी की उत्पादन इकाई का अवलोकन किया तथा विभिन्न विभागों जैसे उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग एवं लॉजिस्टिक्स के कार्यों को नजदीक से समझा। इस अवसर पर बी.एल. एग्रो के चेयरमैन श्री घनश्याम खंडेलवाल जी, जीएम (एचआर) श्री अजय भट्ट जी एवं श्री ए. एन. सिंह जी द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने कंपनी के विकास, कार्य संस्कृति, मानव संसाधन प्रबंधन एवं आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
इस अवसर पर संस्थान की डीन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. तुलिका सक्सेना ने अपने संदेश में कहा कि “इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे उन्हें सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है, जो उनके भविष्य के करियर निर्माण में अत्यंत सहायक सिद्ध होता है।
वि वि के कुलपति प्रोफेसर के. पी. सिंह ने इस शैक्षिक भ्रमण की सराहना करते हुए कहा कि एम बी ए एवं बी एम एस के विद्यार्थियों द्वारा बी एल एग्रो का यह औद्योगिक भ्रमण शिक्षा को व्यवसायिक अनुभव को जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, मै विभागाध्यक्ष प्रो तूलिका सक्सेना और समस्त संकाय के सदस्यों को इस सार्थक पहल के लिए बधाई देता हूं। वि वि सदैव छात्रों को उद्योग के वास्तविक वातावरण से रूबरू कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुझे विश्वास है कि इस तरह के भ्रमण से छात्रों के आत्मविश्वास एवं कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, सभी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ संस्थान के प्राध्यापकगण डॉ. हरीश भट्ट, डॉ. नंदिता शर्मा, डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. सुनील कुमार उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया तथा उन्हें उद्योग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया।
विद्यार्थियों ने इस औद्योगिक भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया और भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।


बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
