आईवीआरआई के कृषि विज्ञान केन्द्र ने अपना 39वां स्थापना दिवस मनाया
बरेली, 21दिसम्बर । भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र ने कल अपना 39वां स्थापना दिवस किसान सम्मान दिवस समारोह एवं फसल अवशेष प्रबन्धन पर कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। इस अवसर कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाले 13 किसानों का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं संस्थान निदेशक डा. त्रिवेणी दत्त ने कृषि विज्ञान केन्द्र के अधीनस्थ समस्त वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र ने किसानों की आय बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किसानों को किसानोपयोगी एवं आधुनिक तकनीकों का ज्ञान दिया गया जिससे वे कृषि को व्यवसाय के रूप में अपनकार उद्यमी के रूप में कार्य कर रहे हैं उन्होंने वैज्ञानिकों को किसानों के बीच रह कार्य करने तथा नवीन तकनीकों तक किसानों तक पहुँचाने की अपील की।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डा. रूपसी तिवारी ने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए दो बार बेस्ट कृषि विज्ञान केन्द्र का पुरस्कार मिला है। कृषि विज्ञान केन्द्र कृषकों एवं पशुपालकों के लिए समय-समय पर लगातार बागवानी, मत्स्य पालन, मशरूम पालन, प्राकृतिक खेती, पराली प्रबन्धन आदि पर प्रशिक्षण देकर अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर 13 प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत होने के लिए बधाई दी।
इससे पूर्व कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डा. एच. आर. मीणा ने कृषि विज्ञान केन्द्र के स्थापना दिवस पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगो को बधाई दी एवं कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र ने पिछले वर्ष 30 हजार किसान जुड़े तथा हम लोगों का प्रयास है कि हम अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचे तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करें।
कार्यक्रम का संचालन डा. रंजीत सिंह ने किया। अपने उदबोधन में उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना 20 दिसम्बर 1985 को हुयी थी तब से यह अनवरत किसानों की सेवाल कर रहा है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती वाणी यादव दिया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के नये प्रभारी डा. सी.एस. राघव, दुगार्दत शर्मा, डा. अमित पिप्पल, डा. नेहा जोशी डा. शार्दुल ठाकुर, श्री आर.एस. सागर, लक्ष्य यादव सहित कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सम्मानित होने वाले कृषक:- श्री राज कुमार बहेटा जुनू, मझगवां ब्लॉक जैविक सब्जी उत्पादन। श्री राम प्रकाश थिरिया कल्याणपुर, मीरगंज ब्लॉक मिर्च की प्राकृतिक खेती।श्री रोहित ब्योधा, शेरगढ़ ब्लॉक, फसल अवशेष प्रबंधन के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण।
श्री लेखराज मौर्या नगरीय सादात, मीरगंज ब्लॉक मशरूम उत्पादन।
श्री भगवान दास बीरपुर मकरूका, ब्लॉक- भोजीपुरा मत्स्य पालन।
श्री बद्री प्रसाद बीरपुर मकरूका, ब्लॉक- भोजीपुरा एकीकृत कृषि प्रणाली।
श्री हेम राज लखमपुर, भोजीपुरा मत्स्य पालन। श्री राजीव गंगवार मंडोली, विकास मंडल फतेहगंज पश्चिम जैविक फल एवं सब्जी उत्पादन।स्मि. विजय लक्ष्मी गायत्रीनगर, इज्जतनगर, बरेली मधुमक्खी पालन। श्री सत्येन्द्र कुमार यादव शाहजहांपुर मेहतरपुर, फरीदपुर र्मी खाद उत्पादन।श्री नरेंद्र बहेड़ी शूकर पालन
श्री संजीव पटेल साहुआ, बिथरीचैनपुर शूकर पालन।श्री अशोक पाल सिंह ब्योधा, शेरगढ़ ब्लॉक एकीकृत कृषि प्रणाली दुग्ध उत्पादन, बकरी पालन गन्ना उत्पादन। श्री ओम प्रकाश हमीरपुर ओर्गेनिक फ़ार्मिंग। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट