झारखंड

कल से बदल जाएगा झारखंड का मौसम, 2 दिन लगातार होगी बारिश; IMD ने बताई वजह

Jharkhand Weather: झारखंड में 28 फरवरी को झारखंड का मौसम बदल जाएगा। इस दौरान 2 दिन लगातारा बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 28 और एक मार्च को बादल छाने के आासार हैं। इससे राज्य के उत्तरी हिस्से पलामू और संताल परगना समेत उत्तरी भाग के जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। जबकि, इस दौरान शेष झारखंड में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में बादल छाने से न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

झारखंड में बारिश की वजह
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक नए विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव होगा। इससे गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग और संताल परगना के सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्के स्तर की बारिश हो सकती है। जबकि, रांची समेत अन्य जिलों में अगले चार दिनों के दौरान आंशिक बादल छा सकते हैं। इस दौरान यहां भी बारिश की भी संभावना बन रही है।

दोनों ही बातों पर नजर है
राज्य के विभिन्न जिलों में बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए। रांची और मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा। जबकि, जमशेदपुर का 16.5 और बोकारो का 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची का पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री रहा। प्रदेश में बारिश के बाद तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण ठंड में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

फरवरी बीतने के साथ ही झारखंड का मौसम गर्म होता जा रहा है। यहां के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। हालांकि, दो दिन लगातार बारिश के बाद झारखंड का तापमान नीचे जाने की संभावना है। ठंडी हवाओं के चलने के आसार भी बन रहे हैं। इस दौरान झारखंड का तापमान नीचे जाएगा। हालांकि, इसके बाद प्रदेश का मौसम सामान्य हो जाएगा।