Saturday, February 21, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

विधि विभाग एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यकम संपन्न

बरेली,03 सितंबर। रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के विधि विभाग में आज दीक्षारम्भ इंडक्शन प्रोग्राम एल एल एल जनरल, सेल्फ फाइनेंस एवं ह्यूमन राइट्स के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। कार्यकम का आरम्भ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया एल एल एम फ़ाइनल की छात्राओं दीपांशी व मनदीप द्वारा सरस्वती वंदना गायन प्रस्तुत किया गया ।श्री अवधेश कुमार पांडे एडिशनल डायरेक्टर प्रॉसीक्यूशन उत्तर प्रदेश ,मुख्य अतिथि व रिसोर्स पर्सन के रुप मे उपस्थित रहे उनका स्वागत पुष्प गुच्छ और शॉल भेंट कर किया गया श्री अवधेश कुमार पांडे द्वारा विद्यार्थियों एल.एल. एम .कोर्स के फायदे को बताया गया व उनके करियर की संभावनाओं को बताया उन्होंने ने एल एल एम व एल एल बी स्टडी का डिफरेंस बताया उन्होंने कहा विद्यार्थी एल एल एम के बाद ही किसी विषय पर अपनी सहमति व असहमति देने की योग्यता को ग्रहण करता है वह अपनी तर्कशक्ति व अपने विचार से न सिर्फ अपने व्यक्तिगत विकास करता है बल्कि इसका प्रयोग समाज के लिए करता है व एक बेहतर विधिक व्यवस्था बनाने में योगदान देता है।

विभागाध्यक्ष डॉ अमित सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत किया दीक्षा आरंभ कार्यक्रम के बारे में उन्होंने कहा कि आज से आपकी ऑफिशियल एजुकेशन स्टार्ट होगी एल एल एम विधिक शिक्षा के साथ-साथ पर्सनालिटी डेवलपमेंट का भी माध्यम है कोर्स ऑफ स्टडी और रिसर्च की जानकारी दी उन्होंने कहा कि यह समय विद्यार्थियों का सबसे महत्वपूर्ण समय है इसके उपरांत ही वह समाज को कुछ देने के लिए तैयार होते हैं और उनमें महत्वपूर्ण निर्णय की लेने की स्किल डेवलप होती है इस कोर्स के उपरांत ही एक विद्यार्थी विशेषज्ञ के रूप में स्वयं को स्थापित करता है विश्वविद्यालय परिवार व विधि विभाग के एनवायरमेंट व कल्चर की जानकारी के साथ-साथ विद्यार्थियों के करियर की संभावना ,लीगल एंड क्लिनिक ऐड और रिसर्च एक्टिविटी ,इंटर्नशिप लघु शोध की जानकारी देते हुएं छात्रों को एक विशेषज्ञ के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

संपूर्ण कार्यक्रम प्रोफेसर के.पी .सिंह वाइस चांसलर ऑफ एमजेपीआरयू के संरक्षण में विभागाध्यक्ष डॉ अमित सिंह के निर्देशन में पूरा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शहनाज अख्तर ने किया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर विधि विभाग के शिक्षक डॉ शहनाज अख्तर, डॉअनुराधा यादव , डॉ लक्ष्मी देवी ,डॉ प्रवीण कृष्ण चौहान ,नईमुद्दीन , अमित कुमार कुमार सिंह,जूही नसीम, प्रेक्षा सिंह प्रियदर्शिनी रावत ,रविकर यादव , प्रीति वर्मा तथा रिसर्च स्कॉलर राष्ट्र वर्धन,नेहा दिवाकर, एवं एल एल एम की छात्र-छात्राएं और विधि विभाग के अन्य कर्मचारी गुलाब सिंह ,राम वचन ,मोहित आदि सभी उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------