महिला दिवस पर लखनऊ में होगा LSG Run 2026, रजिस्ट्रेशन के कुछ ही स्लॉट बाकी

लखनऊ में इस बार महिला दिवस (8 मार्च) को फिटनेस और जोश के साथ मनाने की तैयारी है। LSG Run 2026 का आयोजन 1090 चौराहा पर किया जा रहा है, जिसमें शहर के हर उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं। इस रन का उद्देश्य लखनऊ के लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित करना है, खासकर महिलाओं को आगे आकर दौड़ने और अपनी ऊर्जा व आत्मविश्वास का जश्न मनाने के लिए प्रोत्साहित करना।

इस रन में 3 किमी, 5 किमी और 10 किमी की कैटेगरी रखी गई हैं, ताकि शुरुआती रनर्स, परिवार और फिटनेस प्रेमी सभी इसमें भाग ले सकें। आयोजकों का मानना है कि ऐसे आयोजन लोगों को रोज़मर्रा की जिंदगी में फिटनेस अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस कार्यक्रम का संचालन Fitizen India द्वारा किया जा रहा है, जो पूरे देश में फिटनेस और स्पोर्ट्स इवेंट्स को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है और लोगों को खेल व स्वास्थ्य के माध्यम से जोड़ने का प्रयास करता है।

शहर से मिल रहे शानदार उत्साह के कारण रजिस्ट्रेशन के केवल कुछ ही स्लॉट अब बाकी बचे हैं। इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की गई है कि वे जल्द रजिस्ट्रेशन कर इस खास फिटनेस उत्सव का हिस्सा बनें।
Lucknow Super Giants की स्पोर्ट्स स्पिरिट को सेलिब्रेट करते हुए LSG Run 2026 शहर के लिए एक यादगार फिटनेस इवेंट बनने जा रहा है, जिसके मुख्य स्पॉन्सर्स याकुल्ट, चंदन हॉस्पिटल और एनजीओ पार्टनर किरन फाउंडेशन है ।
