Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मा. उपाध्यक्ष, उ.प्र.राज्य महिला आयोग द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण

बरेली ,16 जुलाई। मा0 उपाध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग लखनऊ चारू चौधरी द्वारा कल राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) बरेली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय मा0 उपाध्यक्ष द्वारा संस्था में अपचारी किशोरों से वार्ता की गयी एवं संस्था द्वारा किशोरों को मिलने वाली सुविधाओं जैसे-भोजन एवं वस्त्र आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। संस्था में तैनात उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया गया।

मा0 उपाध्यक्ष द्वारा निर्मल ग्राम पंचायत भरतौल बिथरीचैनपुर में प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्र का भी संचालन किया गया। निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी कार्यकत्री शोभा देवी उपस्थित मिलीं। आंगनबाड़ी केन्द्र में वितरित पुष्टाहार के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी।

मा0 उपाध्यक्ष द्वारा 300 बैडेड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया, जहां उन्हें ज्ञात हुआ कि यहाँ मात्र ओपीडी कि सुविधा है। भवन में शौचालय आदि के बाहर पानी भरा हुआ था, जिसे देखकर मा0 उपाध्यायक्षा ने नाराजगी जतायी। हॉस्पिटल में सी टी स्केन सेंटर खुला था और उपस्थित कर्मचारी ने बताया कि टी स्केन हेतु काफ़ी संख्या में मरीज यहाँ आते है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारू रखने एवं साफ-सफाई आदि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर बरेली का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मा0 उपाध्यक्ष द्वारा सेंटर में निरूद्ध संवासिनियों से वार्ता किये जाने के साथ ही संवासिनियों से सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली गयी। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया।

मा0 उपाध्यक्ष द्वारा 300 बेड कोविड हॉस्पिटल एवं कोविड हॉस्पिटल में स्थापित “तेरे मेरे सपने विवाह पूर्व संवाद” कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय काउन्सलर तृप्ति शुक्ला एवं पूजा दुबे उपस्थित मिलीं। सेंटर के संचालन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली गयी। इसके अतिरिक्त यूनीसेफ हेल्प सपोर्ट प्रोग्राम कार्यालय का निरीक्षण किया गया। कार्यालय में आरिफ अंसारी उपस्थित मिले।

“तेरे मेरे सपने”राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक नयी पहल है जिसके अंतर्गत कॉउंसलिंग सेंटर खोला गया है जहाँ विवाह से पूर्व लड़कियो की काउंसलिंग की जाती है और उन्हें सफल और सुखद वैवाहिक जीवन जीने के बारे में बताया जाता है। यह काउंसलिंग सेंटर 300 बैडेड अस्पताल में स्थित है। मा0 उपाध्यक्ष ने इस सेंटर का प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए,जिससे लोगों को जानकारी हो सके और वह इस सुविधा का लाभ उठा सके।

मा0 उपाध्यक्ष ने महिला थाना का भी निरिक्षण किया, जहां राष्ट्रीय व राज्य महिला आयोग के आदेशों के क्रम में महिला प्रकोष्ठ, महिला हेल्प डेस्क, महिला सम्मान कोष की शाखा संचालित है लेकिन उक्त हेतु तैनात 16 के स्टॉफ में मात्र एक कर्मी उपस्थित पायी गयी, जिस पर अवगत कराया गया की शिफ्टवार ड्यूटी की जाती है।

उक्त अवसर पर जिला प्रोबशन अधिकारी मोनिका राणा, एस0एच0ओ0 महिला थाना परमेश्वरी उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट