Saturday, February 21, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी ओपी राजभर को देखने मेदांता पहुंचे, जाना हाल, माइनर ब्रेन स्ट्रोक के बाद भर्ती हुए थे मंत्री

लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर की तबीयत बिगड़ने पर मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने मंत्री की सिटी स्कैन समेत कई जांचें कराई थी। जिसमें माइनर स्ट्रोक निकला है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मेदांता अस्पताल पहुंचे और ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें रविवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले उन्हें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की देखरेख में लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल वे मेदांता में भर्ती हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है।

ओमप्रकाश राजभर के स्वास्थ्य की जानकारी उनके बेटे अरविंद राजभर ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से साझा की। उन्होंने लिखा कि पिता को अस्वस्थता के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं से उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। अरविंद ने यह भी बताया कि डॉक्टरों के अनुसार स्थिति अब पहले से बेहतर है और धीरे-धीरे वे स्वस्थ हो रहे हैं।

उधर, राजभर के समर्थक लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर जुटकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ओमप्रकाश राजभर की हालत स्थिर है

---------------------------------------------------------------------------------------------------