राष्ट्रीय जागरूक हिंदू महासंघ द्वारा कांठ रोड पर पतंजलि गुलाब शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित
मुरादाबाद,15 जून। राष्ट्रीय जागरूक हिंदू महासंघ पंजीकृत संगठन के पदाधिकारियों सदस्यों के द्वारा आज पतंजलि गुलाब शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कांठ रोड मेन हाइवे पुष्पांजलि कॉलोनी के बाहर विशाल मेगा मार्ट के पास किया गया। संगठन के सभी पदाधिकारीगण और सदस्य गण और मातृ शक्ति ने इस सेवा में अपना विशेष योगदान दिया। शास्त्रों में भी कहते हैं कि इस भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाने से पुण्यों की प्राप्ति होती है।आज हजारों लोगों ने शरबत ग्रहण कर संगठन के सभी लोगों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। आज के इस सेवा कार्यक्रम में इस कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश सचिव श्री सचिन सिंघल जी रहे.. ओर संगठन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार शर्मा जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री विशाल आनंद जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री धवल दीक्षित जी, राष्ट्रीय सचिव श्री आशुतोष गुप्ता जी,प्रदेश महामंत्री पिंकू गुप्ता तिलकधारी जी,प्रदेश सचिन अरूण कुमार शर्मा जी,प्रदेश सचिव गोपाल हरि जी,विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कमल कपूर जी,प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सोनल अग्रवाल जी,जिला अध्यक्ष श्री शिवओम गुप्ता जी,महानगर अध्यक्ष श्री पुनीत गुप्ता जी,महानगर महामंत्री श्री नितेश रस्तोगी जी,जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती सोनी सिंह जी महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कल्पना ठाकुर जी,महानगर महिला मोर्चा मंत्री श्रीमती मधु रानी जी एवं नीरज सोनी जी,नवनीत सिंह दुआ जी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय महामंत्री विशाल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए ,कार्यक्रम में पूर्व बाल आयोग के अध्यक्ष श्री विशेष गुप्ता सर का भी सानिध्य प्राप्त होने पर प्रसन्नता जाहिर की।
मुरादाबाद से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट