Featured Newsउत्तर प्रदेश

एनसीएल में मनाया गया राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस

सिंगरौली, एनसीएल मुख्यालय में राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस 2026 मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी के निदेशक (मानव संसाधन), श्री मनीष कुमार ने झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/संचालन), श्री आशुतोष द्विवेदी, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे |

कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (आईईडी), एनसीएल श्री मनोज कुमार सिंह ने सभी को कार्यस्थल पर सुरक्षा के साथ उत्पादन और उत्पादकता में अभिवृद्धि, संसाधनों का संतुलित तथा समुचित उपयोग करते हुए सुदृढ़ कार्य संस्कृति की स्थापना, समाज के जीवन स्तर एवं राष्ट्र की समृद्धि के लिए अपना योगदान देने तथा सहकर्मियों को भी इस दिशा में प्रोत्साहित करने की शपथ दिलाई ।

इस वर्ष यह दिवस “क्लस्टर विकास इंजन के रूप में: एमएसएमई उत्पादकता को अधिकतम बनाना” विषय पर मनाया जा रहा है |

रवीन्द्र केसरी

---------------------------------------------------------------------------------------------------