विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर जनपद में नेचर एवम बर्ड फेस्टिवल 2026 का आयोजन

बरेली,03 फरवरी। विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर जनपद बरेली में कल वन विभाग द्वारा विभिन्न रेंजो के अंतर्गत नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल-2026 का आयेाजन किया गया । यह आयोजन इस वर्ष की थीम ‘‘ आर्द्रभूमि और पारंपरिक ज्ञानः सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है‘‘ पर केन्द्रित रहा। नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल 2026 कार्यक्रम के आयोजन पारिस्थितकीय तंत्र में आर्द्रभूमियो का महत्व एवं पक्षी संरक्षण सम्बन्धी विशयो पर उद्बोधन,छाया चित्र, प्रतियोगिता ,मोबीवाॅक,कैमरावाॅक आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त क्रम में बरेली रेंज के अंतर्गत रजपुरी नवादा वेटलेण्ड, फरीदपुर रेंज में रिछा वेटलैण्ड पर,नबाबगंज रेंज में हाफिजगंज वेटलैण्ड,बहेडी रेंज के अन्तर्गत ग्राम गुडवारा स्थित वेटलैण्ड पर,आवंला रेंज के अन्तर्गत ग्राम सेंधा वेटलैण्ड तथा मीरगंज रेंज के अन्तर्गत ठिरिया खुर्द ग्राम स्थित वेटलैण्ड पर कार्यक्रमों का आयेाजन किया गये जिसमें स्थानीय स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रातः काल में वेटलैण्ड पर आये हुये पक्षियों को देखा गया तथा वेटलैण्ड जन जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गयी तथा विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता व गोश्ठी आयोजित करायी गयी। विभिन्न रेंज में आयेाजित किये गये कार्यक्रमों में श्री विमल किषोर भारद्वाज उप प्रभागीय वनाधिकारी आंवला,श्री संजीव जौहरी उप प्रभागीय वनाधिकारी बरेली, श्री वैभव चैधरी क्षेत्रीय वनाधिकारी बरेली, श्री ऋशि कुमार क्षेत्रीय वनाधिकारी फरीदुपर ,श्री संतोश कुमार मठपाल क्षेत्रीय वनाधिकारी मीरगंज ,श्री अवनेष कुमार उप क्षेत्रीय वनाधिकारी आवंला व स्थानीय रेंज स्टाॅफ उपस्थित रहा।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------


