भारत विकास परिषद् कृष्णा नगर शाखा की नई कार्यकारिणी गठित
लखनऊ। भारत विकास परिषद्, कृष्णा नगर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यकारिणी में प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. संजीव अवस्थी को अध्यक्ष, प्रतिष्ठित शिक्षाविद् शशि प्रकाश सिंह को सचिव तथा कर विशेषज्ञ संजीव कुमार भदौरिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज सेवा को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने भारत विकास परिषद् के उद्देश्यों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता जताई।
नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. संजीव अवस्थी ने कहा कि संस्था के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। सचिव शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में परिषद की भूमिका को और सशक्त किया जाएगा। कोषाध्यक्ष संजीव कुमार भदौरिया ने वित्तीय पारदर्शिता और संसाधनों के सही उपयोग का आश्वासन दिया।
संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी परिषद के उद्देश्यों को और व्यापक स्तर पर पहुंचाएगी। कार्यक्रम में शाखा के सभी सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।