गैर जनपदीय भुजवा मेला का अयाह में 24 मार्च को हुवा आगमन, जमकर हुई सेवा

गोण्डा। गैर जनपदीय भुजवा मेला का आगमन इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के अयाह गांव में स्थित प्राचीन पोखरे पर विगत 24 मार्च की शाम को हुवा। यहां पर ग्रामीणों ने जनसहयोग से सभी मेलार्थियों की जमकर सेवा की। इन सभी ने 26 मार्च को पैदल तुलसीपुर के देवीपाटन मंदिर पहुंचकर देवी मां के दर्शन किये।
बता दे कि विगत कई दशकों से फैजाबाद, अयोध्या, प्रतापगढ़, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी आदि जगहों से हजारों की तादात में माता भक्त पैदल चलकर देवीपाटन मंदिर में दर्शन हेतु चैत्र नवरात्रि में जाते हैं। यह लोग रास्ते मे हर साल पूर्व निर्धारित स्थानों पर रुककर विश्राम करते हैं। अयाह गांव में एएनएम सेंटर के पास स्थित पोखरे पर हजारो भुजवा मेला का आगमन हुवा और अगली सुबह आगे की यात्रा शुरू हुई।
स्थानीय लोगो ने चंदा जमा कर इन मेलार्थियों के सेवा सुविधा के लिए अनेक व्यवस्थाये की। इस दौरान भोजन और फलाहार के साथ जनरेटर से लाइट व मोबाइल चार्जिंग की सुविधा दी गई। गोंडा और खरगुपुर नगर पंचायत से एक-एक अदद पेयजल टैंकर की व्यवस्था हुई। स्वास्थ्य विभाग ने दवा का वितरण किया और पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही। प्रधान प्रतिनिधि इबरार खान ने ब्लाक के अधिकारियो को पत्र देकर एक दिन पूर्व मेला परिसर की साफ सफाई कराई। अयोध्या क्षेत्र अंतर्गत अमानीगंज ब्लाक के बकचुना ग्रामसभा निवासी 50 वर्षीय मेला महंत शत्रोहन गुप्ता ने बताया कि इस बार इनकी संख्या करीब आठ हजार है और अयाह में हुई सेवा से वह सब काफी खुश हुए।


