Sunday, March 22, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष और केंद्र सरकार के 11वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं एवं उपलब्धियां पर आधारित कृषि मेला/प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

 

बरेली, 20 मार्च। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर और केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं एवं उपलब्धियां पर आधारित कृषि मेला/ प्रदर्शनी विकासखंड नवाबगंज स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय सांसद छत्रपाल गंगवार तथा मा0 विधायक नवाबगंज डॉ0 एम0पी0 आर्य की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

मा0 सांसद ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार की 09 वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है, महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं तथा कानून व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

कार्यक्रम में मा० जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों को अवलोकन किया गया। बाल विकास विभाग के लाभार्थी को मा० जनप्रतिनिधियों द्वारा गोद भराई की गयी। कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत अनुदान पर प्राप्त कस्टम हायरिंग सेन्टर के अन्तर्गत ट्रेक्टर की चाबी प्रदान की गई। कस्टम हायरिंग सेन्टर के लाभार्थी को अंगवस्त्र तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही    कृषक सम्मान निधि की 22 वीं किस्त प्राप्त करने वाले पांच लाभार्थी एवं मुख्यमंत्री आवास योजनान्तर्गत लाभार्थी को प्रमाण पत्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर-इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत (कस्टम हायरिंग सेन्टर) लाभार्थी अंशु देवी ग्राम सिथरा विकासखण्ड नबावगंज तथा  को कुल अनुदान धनराशि रु0 24,00,000 (चौबीस लाख रूपये) तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर-इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत (कस्टम हायरिंग सेन्टर) लाभार्थी पूरन लाल ग्राम रम्पुरा काजियान विकासखण्ड नबावगंज को अनुदान धनराशि रु 24,00,000 (चौबीस लाख रूपये) प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मा० ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नवाबगंज डा० आशुतोष गंगवार, खण्ड विकास अधिकारी नवाबगंज महेश चन्द्र शाक्य, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी नवाबगंज डा० नरेन्द्र प्रताप, ए०डी०ओ०ए०जी० नबावगंज राधेश्याम गंगवार, उप संभाग नवाबगंज के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारीगण कृषकगण उपस्थित रहे।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------