लखनऊ में कल्याण मंडपों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, यहां पर देखिए रेट लिस्ट

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने 2962.60 लाख की 456 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही कल्याण मंडपों एवं सामुदायिक केंद्रों की आनलाइन बुकिंग पोर्टल का भी शुभारंभ किया।

महापौर ने कहा कि लखनऊ एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी होने के साथ-साथ तेजी से विकसित होता आधुनिक शहर भी है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम विकास और विरासत के बीच संतुलन बनाए रखें।
इस अवसर पर पार्षदों के अलावा नगर आयुक्त गौरव कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। महापौर ने बताया कि कल्याण मंडपों और सामुदायिक केंद्रों के लिए शुल्क भी निर्धारित किए जा चुके हैं।

इसमें महानगर, जियामऊ, मानसरोवर, विकास नगर, आनंद नगर, सरस्वती नगर, लालबंगला, नरही, गणेशगंज, सरोजनीनगर आदि शामिल हैं। कल्याण मंडपम की आनलाइन बुकिंग के लिए नगर निगम लखनऊ की वेबसाइट https://lmc.up.nic.in/ पर आवेदन करें।
यह है किराया
महानगर कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र- 90,720
सामुदायिक केंद्र, बरोलिया डालीगंज – 4,130
जियामऊ कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – 63,924
बाबू बनारसी दास सामुदायिक केंद्र – 9,800
लालकुआ कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – 7,000
गणेशगंज कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – 8,260
नरही कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – 8,260
विकास नगर कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – 82,600
सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-4, विकास नगर –41,300
मानसरोवर कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – 1,23,900
आनंद नगर कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र –15,400
सरस्वती कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – 16,520
डीएचपी फ्लैट – 248 प्रति रूम प्रति दिन
गौरी बाजार कल्याण मंडप, सरोजनी नगर – 21,000
माधव कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – 8,012
केशव कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – 8,012
