पंजाब में दर्दनाक हादसा : होशियारपुर के दसूहा में सड़क के बीच पलटी अनियंत्रित बस, 7 यात्रियों की माैत-24 घायल
दसूहा: पंजाब के होशियापुर के दसूहा में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की माैत हो गई। हादसा दसूहा के हाजीपुर रोड नजदीक सगरा अड्डा के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई और इस हादसे में अभी तक 7 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि बताया जा रहा है कि 24 के करीब लोग घायल हो गए हैं। घायलों को दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tragic accident in Punjab: जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित बस के सड़क पर पलटने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में अभी तक 7 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। निजी कंपनी करतार बस की यह मिनी बस तलवाड़ा दसूहा रोड पर जा रही थी। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।