Saturday, February 21, 2026
Latest:
Featured NewsTop Newsराज्य

महाकुंभ की तर्ज पर होगी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा, निगरानी का प्लान तैयार

प्रयागराज में हुए महाकुंभ की तर्ज पर इस बार कांवड़ यात्रा का सुरक्षा और निगरानी प्लान तैयार किया गया है। महाकुंभ में एआई कैमरों से निगरानी कराने के लिए जिस तकनीक का इस्तेमाल किया गया था, उसी पर आधारित पूरा सेटअप मेरठ जोन में बनाया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं की संख्या की जानकारी मिलती रहेगी और भीड़ बढ़ने पर बाकी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त हो सकेंगी। कोई भी घटना होने या कोई अव्यवस्था होने पर कंटीजेंसी प्लान बनाकर लागू किया जा सकेगा। इसके लिए संबंधित कंपनी से बातचीत कर ली गई है और जल्द ही पुलिस को एक डेमो दिया जाएगा।

महाकुंभ में इस बार भीड़ प्रबंधन के लिए एआई कैमरों की मदद ली गई थी। आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों की टीम ने मैथ्स आधारित रिसर्च अलगोरिदम फार्मूला बनाया है, जो क्षेत्रफल में मौजूद लोगों की संख्या की गणना करता है। एआई कैमरों में एक साथ 6-7 तरह के साफ्टवेयर काम करते हैं। दूसरी ओर, ये कैमरे फेसियल रिकग्निशन सिस्टम से भीड़ के घनत्व का पता लगा सकते हैं। इसी पूरे सिस्टम को यहां मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान सेटअप करने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें:सीएम योगी के दौरे के दो दिन पहले बहराइच में विस्फोटकों का जखीरा बरामद, 70 हिरासत

यात्रा की तैयारी
एडीजी मेरठ जोन भानू भास्कर ने बताया कि महाकुंभ में जिस तरह से एआई कैमरों का इस्तेमाल किया गया था, उसी तरह से कांवड़ यात्रा के दौरान कैमरों की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके लिए जल्द ही पुलिस टीम को डेमो दिलाया जाएगा। इन कैमरों को लगाने से भीड़ मैनेजमेंट में मदद मिलेगी और कोई भी हादसा रोका जा सकेगा। ,

पुरा महादेव-औघड़नाथ मंदिर पर भी निगरानी
इन एआई कैमरों को पुरा महादेव मंदिर और औघड़नाथ मंदिर पर लगाया जाएगा। यहां दोनों जगहों पर शिवरात्रि को भारी भीड़ रहती है। दूसरी ओर, कांवड़ पटरी मार्ग पर उत्तराखंड तक इन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पुलिस प्रशासन को लगातार अपडेट मिलता रहेगा कि कितने श्रद्धालु कांवड़ लेने के लिए गए और कितने वापस आए। यदि कहीं पर भीड़ बढ़ती है कैमरों से अलर्ट मिलेगा।

---------------------------------------------------------------------------------------------------