Saturday, February 21, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेशराज्य

विधि विभाग ,रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शोध छात्र शलभ दीप गोयल का हुआ दिल्ली ज्यूडिशियरी न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ चयन

बरेली, ,06 फरवरी। विधि विभाग के रिसर्च स्कॉलर शलभ दीप गोयल का चयन दिल्ली न्यायिक सेवा 2024 में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर हुआ है।
विधि विभाग रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली से सफल होने वाले होनहार छात्र शलभ दीप यहां से जे.आर.एफ पूर्ण कर रहे है।

रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो के पी सिंह ने शोध छात्र शलभ दीप को बधाई प्रेषित की हैं। विभागाध्यक्ष डॉ अमित सिंह द्वारा छात्र को शुभकामनाएं दीं गई है और उसे बेहतर न्यायिक अधिकारी बनने हेतु प्रेरित किया गया है। कुलसचिव संजीव सिंह ने शलभ दीप को बधाई प्रेषित की हैं। विभाग के शिक्षकों डॉ शहनाज अख्तर, अमित कुमार सिंह, डॉ लक्ष्मी , नईमुद्दीन ,जूही नसीम, प्रेक्षा सिंह, डॉ अनुराधा यादव, डॉ लक्ष्य लता प्रजापति, रविकर यादव, प्रियदर्शिनी रावत, राष्ट्रवर्धन द्वारा शलभ की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गई है। विधि विभाग रिसर्च स्कॉलर की इस सफलता गौरवान्वित है।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------