महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट (आरईटी-2025) के परिणाम घोषित
बरेली,03 फरवरी। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली ने कल विश्वविद्यालय में विभिन्न शोध कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट (आरईटी) वर्ष 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में कुल 1166 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जिनमें से 528 परीक्षार्थी सफल हुए।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी परीक्षार्थी अपने-अपने रिजल्ट की जानकारी विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर अपने रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
इस परीक्षा में सम्मिलित हुए सभी उम्मीदवारों को अपना परिणाम देखने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

1. विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट (https://mjprudor.ac.in) पर जाएं.
2. अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
3. प्रदर्शित होने वाले डैशबोर्ड पर परिणाम देख सकते हैं तथा आवश्यकता अनुसार उसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
विश्वविद्यालय के सहायक मीडिया अधिकारी तपन सिन्हा ने बताया कि
परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बधाई दी जाती है तथा भविष्य की शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी जाती हैं।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट


