Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रिद्म डिवाइन 2026 – दूसरे दिन परंपरा, प्रतिभा, सम्मान और उल्लास का भव्य संगम


लखनऊ, 21 फरवरी 2026: Goel Institute of Technology & Management के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव रिद्म डिवाइन 2026 के दूसरे दिन का आयोजन अत्यंत उत्साह, गरिमा और आध्यात्मिक वातावरण के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र तुलसी पूजन से किया गया। उद्घाटन समारोह माननीय चेयरमैन Er. Mahesh Agarwal एवं आदरणीय सीईओ Mr. Samarth Goel द्वारा संपन्न हुआ। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों और समग्र विकास पर बल देने का संदेश दिया।
इस अवसर पर चेयरमैन महोदय ने शोध कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संकाय सदस्यों को सम्मानित किया, जिन्होंने प्रतिष्ठित शोध पत्र प्रकाशित किए तथा पेटेंट प्राप्त किए। साथ ही Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University (AKTU) के टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया। स्वर्ण पदक विजेता को ₹50,000, रजत पदक विजेता को ₹25,000 तथा कांस्य पदक विजेता को ₹10,000 की सम्मान राशि प्रदान की गई।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत सभी छह विभागों द्वारा भव्य समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग विभाग द्वितीय स्थान पर रहा तथा एमबीए विभाग ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विशेष गौरव का क्षण तब आया जब बायोटेक्नोलॉजी विभाग को संस्थान के निदेशक Dr. Rishi Asthana द्वारा “मोस्ट टैलेंटेड डिपार्टमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा रंगारंग रैम्प वॉक और अंत में ऊर्जावान लाइव बैंड प्रस्तुति, जिसने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया।
रिद्म डिवाइन 2026 का दूसरा दिन परंपरा, प्रतिभा, सम्मान और उत्सव का अद्वितीय उदाहरण बनकर सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।
कार्यक्रम के अंत में निर्देशक डॉ ऋषि अस्थाना ने स्टूडेंट्स को और कल्चरल कमेटी मेंबर्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी और अतिथियो को धन्यवाद दिया !

---------------------------------------------------------------------------------------------------