रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कीव पर दागीं 550 मिसाइलें और ड्रोन
कीव। रूस (Russia) ने एक बार फिर यूक्रेन (Ukraine) पर बड़ा हमला किया है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव (Kiev) पर 550 मिसाइलें (Missiles) और शाहिद ड्रोन (Drone) दागे। कीव में पूरी रात धमाकों की आवाज गूंजती रही। यूक्रेन ने बताया कि इन हमलों में 23 लोग घायल (Injured) हो गए। इसके अलावा इमारतों को बड़ा नुकसान पहुंचा। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ बातचीत करने और यूक्रेन को हथियारों की कुछ खेप रोकने के अमेरिका के निर्णय के कुछ घंटों बाद हुआ।

रूस की वायु सेना ने बताया कि उसने रात भर में यूक्रेन में 550 ड्रोन और मिसाइलें दागीं। इनमें से ज्यादातर शाहिद ड्रोन थे। हमले में 11 मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। कीव में लगातार ड्रोनों की गड़गड़ाहट और विस्फोटों, मशीन गन की गोलीबारी की आवाजें सुनीं गईं। यूक्रेनी सेना हवाई हमलों को रोकने की कोशिश की। बताया गया कि हमले का मुख्य लक्ष्य कीव था। मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार हमलों में कम से कम 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 14 अस्पताल में भर्ती हैं।
रूस ने नौ मिसाइलों और 63 ड्रोनों से आठ स्थानों पर सफलतापूर्वक हमला किया। वहीं यूक्रेनी वायु रक्षा ने दो क्रूज मिसाइलों सहित 270 ड्रोनों को मार गिराया। अन्य 208 लक्ष्य रडार से गायब हो गए और माना गया कि वे जाम हो गए हैं। रोके गए ड्रोनों का मलबा कम से कम 33 स्थानों पर गिरा।