Sunday, March 22, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

परियोजना प्रमुख के रूप में संजय असाटी ने संभाला एनटीपीसी रिहंद का कार्यभार

सोनभद्र । एनटीपीसी रिहंद परियोजना में मुख्य महाप्रबंधक श्री संजय असाटी ने सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट एनटीपीसी रिहंद का कार्यभार संभाला।
श्री असाटी ने पूर्व में विभिन्न पदों पर रहते हुये अपने कुशल नेतृत्व के द्वारा एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं में अपनी लगन, निष्ठा, मेहनत एवं ईमानदारी से सफलता के नए आयाम स्थापित किया है।
श्री संजय असाटी नें जबलपुर से 1988 में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद सितंबर 1989 में एनटीपीसी पीएमआई नोएडा में बतौर कार्यपालक प्रशिक्षु के रूप में कार्य से शुरुआत किया ।
तत्पश्चात 1990 में इनकी पोस्टिंग सी एंड आई मैंटेनेंस विभाग, एनटीपीसी विंध्याचल में हुई। एनटीपीसी विंध्याचल के अतिरिक्त श्री असाटी नें एनटीपीसी ऊंचाहार, झज्जर एवं रिहंद में विभिन्न पदों पर रह कर एनटीपीसी परियोजना को ऊंचाइयों तक पहुँचने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।
प्रबंधन को पूर्ण विश्वास है कि श्री संजय असाटी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में एनटीपीसी रिहंद परियोजना निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगी तथा नई उपलब्धियों के मानक स्थापित करेगी।

रवीन्द्र केसरी

---------------------------------------------------------------------------------------------------