रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक केंद्र की पूर्व छात्रा का युवा संसद उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिनिधित्व हेतु चयन

बरेली,30 मार्च। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के सांस्कृतिक केंद्र की कल्चरल क्लब की छात्रा स्वर्णिम गुप्ता का चयन युवा संसद उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय ने बताया कि विकसित भारत युवा सांसद योजना 18 से 25 वर्ष के युवाओं के लिए एक ऐसा राष्ट्रीय मंच है जिसका उद्देश्य उन्हें विकसित भारत @ 2047 के विजन को आकार देने में शामिल करना है। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम के माध्यम से नेतृत्व, नीतिगत चर्चाओं और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी हेतु युवाओं को प्रोत्साहित किया जाता है । इसमें विद्यार्थियों का चयन जनपद , राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है ।इसी क्रम में रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा स्वर्णिमा गुप्ता जो कल्चरल क्लब की प्रतिभाशाली छात्रा रहीं तथा सांस्कृतिक केंद्र के माध्यम से भाषण एवं वाद विवाद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में न केवल भाग लिया बल्कि अनेकों पुरस्कार भी जीते, ने दिनांक 27 मार्च 2026 को शाहजहांपुर जनपद में आयोजित विकसित भारत युवा सांसद 2026 में प्रतिभाग किया तथा पांच चयनित विद्यार्थियों में अपना स्थान बनाया । स्वर्णिमा की इस सफलता पर कुलपति प्रो. के.पी. सिंह, कुल सचिव श्री हरीश चंद,परीक्षा नियंत्रक श्री संजीव कुमार सिंह सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पाण्डेय ,डॉ. इंदरप्रीत कौर, डॉ. सौरभ वर्मा, डॉ. रीना , डॉ. अतुल , मीडिया सेल से प्रो.विनय वर्मा, श्री तपन वर्मा,विभागाध्यक्षों, संकायाध्यक्षों , अधिकारियों, शिक्षकों तथा कल्चरल क्लब से दीपांशु दीप, सुनैना सक्सेना, लवी सिंह,शुभी, जयंती, अक्षिता पाराशरी, पीयूष पाल, महक फातिमा, अलंकृता, इनाम, अथर्व ने बधाई और शुभकामनाएं दी। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट


