Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय में यूनियन बजट 2026-27 पर संगोष्ठी आयोजित

बरेली , 07 फरवरी। महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखण्ड यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में कल एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय था यूनियन बजट 2026- 27 परिचर्चा । कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती पूजन से हुआ। सर्वप्रथम विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर आशुतोष प्रिया जी ने सभी वक्ताओं तथा सभागार में उपस्थित सभी श्रोताओं का स्वागत किया तथा बजट पर अपने विचार व्यक्त किए और महत्वपूर्ण बिंदुओ जैसे सरकार द्वारा इस बार 53,47,315 करोड रुपए खर्च करने का अनुमान है जो 2025 -26 के संशोधित अनुमान से 7.7% अधिक है तथा प्राप्तियां 36,51,547 करोड रुपए होने का अनुमान है जो 2025 -26 के संशोधित अनुमान से लगभग 7.2 प्रतिशत अधिक है। विभाग के अन्य शिक्षकों डॉक्टर अजीत सिंह प्रोफेसर मौर्य , डॉक्टर सुबोध धवन,डॉक्टर इसरार खान ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया डॉक्टर अजीत सिंह ने बजट क्या है, बजट किस तरह से पेश किया जाता है नए बजट में क्या-क्या प्रावधान किए गए हैं तथा किन-किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया है के विषय में बताया डॉक्टर अजीत सिंह ने यह भी बताया कि राज्यों की भागीदारी से सरकार प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ करेंगी इस कार्यक्रम में मौजूदा योजनाओं और विशिष्ट उपाय के अभिसरण के माध्यम से कम उत्पादकता कम उपज और औसत से कम रन मानदंडों वाले 100 जिलों को शामिल किया जाएगा इस कार्यक्रम से 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलने की संभावना है। प्रोफेसर मौर्य ने जीएसटी एवं आम जनता को लेकर बजट में किए गए प्रावधानों पर अपने विचार व्यक्त किये । डॉ सुबोध धवन ने कॉरपोरेट सेक्टर, शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधार तथा विस्तार के विषय में बताया जैसे मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में अगले 5 वर्षों में 75000 और सीटें बढ़ाने के लक्ष्य की दिशा में अगले वर्ष 10000 अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जाएगी तथा शहरी आजीविका जैसे पहलुओं तथा भविष्य में किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए पर अपने विचार व्यक्त किए।डॉ मोहम्मद इसरार खान ने बजट में इनकम टैक्स तथा कितना पैसा कहां से और कैसे प्राप्त होगा तथा कैसे खर्च होगा आदि बिंदुओं के विषय में बताया संचालन डॉक्टर जानकी ने किया तथा रिजवान ने महत्वपूर्ण बिंदुओं को कलमबद्ध किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की उपस्थित बड़ी संख्या में रही तथा सभी ने विषय को गंभीरता से लिया और प्रश्नों को पूछ कर अपने ज्ञान को बढ़ाया । कार्यक्रम अत्यंत सफलता पूर्वक संचालित हुआ। बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------