Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

13 अप्रैल को सड़कों पर उतरेगे शिक्षक, TET मुद्दे पर दर्जनों संगठन हुए एकजुट


अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ गोंडा के बैनर तले लगभग दर्जनों संगठनों की बैठक आज जाय कैफे में संपन्न हुई जिसमे प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर TET मुद्दे पर 13 अप्रैल को सड़कों पर उतरकर इस काले आदेश का बहिष्कार करने की रणनीति बनाई गयी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शरद सिंह व शिक्षक संघर्ष समिति के संयोजक सतीश पान्डेय ने कहा कि हम लगातार आंदोलन कर रहे है लेकिन सरकार का ध्यान लाखों शिक्षकों के भविष्य पर नही जा रहा है जिसके कारण 13 अप्रैल को पूरे देश के शिक्षक प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर सड़को पर उतरकर आंदोलन करेगे। उ.प्र जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष किरन सिंह व अटेवा जिलाध्यक्ष अमर यादव ने कहा कि देश मे पहली बार शिक्षकों पर सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है और उन्हे मानसिक रूप से परेशान करने की मंशा से TET थोपा गया है। टीएससीटी के जिला संयोजक रणजीत सिंह व मृतक आश्रित शिक्षक संघ के अंकित सिंह ने कहा कि पूरे का शिक्षक एकजुट हो चुका है और सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ पूरे देश मे 13 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। बैठक का संचालन दिलीप कुमार ने किया। बैठक को गौरव पाण्डेय, पवन सिंह, मुशीर सिद्दीकी, उमेश मिश्र, आजाद बेग, अनूप सिंह, परवेज आलम, संजीव मिश्र, सहित अन्य ने सम्बोधित कर 13 अप्रैल को गोंडा जिले मे बड़ी संख्या मे शिक्षकों से आंदोलन मे शामिल होने का आह्वान किया।
बैठक मे जनपदीय मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ श्री आशीष द्विवेदी, जनपदीय कोषाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह जी, वजीरगंज संयोजक श्री रवींद्र मिश्रा जी,जिला संरक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ श्री अरुण प्रकाश वर्मा जी, मनोज कुमार पांडेय जी, जगदम्बा प्रसाद, विशाल वर्मा, रामकरन यादव, बृजेश वर्मा, मोहित प्रकाश सिंह, बलजीत वर्मा , शिवचंद्र वर्मा, शिवकुमार, शरद शुक्ला, भजनलाल, सोनू भारती, शिवचन्द पाठक, कृष्णकांत सोनी, अखिलेश कुमार, सुरेन्द्र रजक, गौरव सिंह, अनूप तिवारी,देवेन्द्र सिंह, आशीष द्विवेदी, सन्तराम वर्मा, कमलेश नारायण, शिव वर्मा, अनिल सिंह, सहित कई संगठनों के पदाधिकारी अनेकों शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

---------------------------------------------------------------------------------------------------