Sunday, February 22, 2026
Latest:
देशराज्य

सेना की गाड़ी पर हमला, आतंकियों ने की फायरिंग

राजौरी : जम्मू कश्मीर के राजौरी में सेना की गाड़ी पर हमला हुआ है. आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर गोलीबारी की है. यह हमला सुंदरबनी इलाके में हुआ है. सुंदरबनी के एक गांव में दोपहर एक बजे के आसपास हुआ. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने सेना के वाहन पर एक से दो राउंड फायरिंग की. हमले के समय सेना का वाहन गश्ती कर रहा था. इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

इससे पहले सात फरवरी को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सात घुसपैठियों को मार गिराया था. इससे पहले भी आतंकियों ने कई बार घात लगाकर हमला किया है और हर बार सेना मुंहतोड़ जवाब देती रही है.

---------------------------------------------------------------------------------------------------