Saturday, February 21, 2026
Latest:
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

उ0प्र0 सरकार द्वारा नव संचालित ’’मुख्यमंत्री युवा उद्यमी मिशन अभियान’’ योजना की बैठक हुई सम्पन्न

 

बरेली, 19 जनवरी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कल उ0प्र0 सरकार द्वारा नव संचालित ’’मुख्यमंत्री युवा उद्यमी मिशन अभियान’’ (MYUVA) योजना की बैठक विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उक्त योजना के संबंध में जानकारी देते हुये बताया गया कि ‘‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना’’ (MYUVA) के अंतर्गत रूपये 05.00 लाख तक के प्रोजेक्ट को शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित करने हेतु इच्छुक शिक्षित बेरोजगार व्यक्तियों/अनुभवी/प्रशिक्षित एवं परम्परागत कारीगर (जिनकी आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य हो) ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। बैंक द्वारा स्वीकृत एवं वितरित परियोजना में 4 वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण तथा 10 प्रतिशत तक एकमुश्त सब्सिडी उद्योग संचालन पर उद्यमी के पक्ष में जिला उद्योग केन्द्र/शासन के माध्यम से उद्यमी के पक्ष में बैंक को उपलब्ध करायी जायेगी।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आवेदन प्रेषण किये जाने हेतु संबंधित विभागों एवं आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्यवाही स्वीकृति/वितरण कराये जाने हेतु समस्त बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। दिनांक 23 जनवरी 2025 तक लगभग 500 लाभार्थियों को ऋण वितरण कराये जाने के निर्देश देते हुए उपायुक्त उद्योग को मॉनिटरिंग हेतु भी निर्देशित किया गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, उपायुक्त एनआरएलएम, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत/नगर पालिका, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला समन्वयक कौशल मिशन, समस्त ब्लॉक मिशन मैनेजर, निदेशक आरसेटी, प्रधानाचार्य आई0टी0आई0, प्रधानाचार्य पॉलिटेक्निक एवं समस्त जिला समन्वयक बैंक अधिकारी बैठक में उपस्थित रहें।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------