पेट्रोल/डीजल सस्ता होने पर मंत्री जी ने मा0 प्रधानमंत्री जी को दिया धन्यवाद

बरेली। मा0 पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर जी0एस0टी0 में 10 रुपये की कमी किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आम जनता को महंगाई से राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मा0 मंत्री जी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने से परिवहन लागत में कमी आएगी, जिसका सीधा लाभ आम नागरिकों, किसानों एवं युवाओं को मिलेगा। इससे रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी नियंत्रित रहने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनहित को प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और लोगों को राहत मिले। यह निर्णय विशेष रूप से मध्यम वर्ग और युवाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट
---------------------------------------------------------------------------------------------------
