मनोरंजन

सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल की टीम ने मनाया दिल छू लेने वाली कहानी कहने के 1200 एपिसोड्स पूरे होने का जश्न

मुंबई, अप्रैल 2026: सोनी सब के लोकप्रिय शो पुष्पा इम्पॉसिबल ने एक शानदार उपलब्धि हासिल की है। शो ने 1200 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। शो करुणा पांडे द्वारा निभाई जा रही पुष्पा की प्रेरणादायक यात्रा पर केन्द्रित है, जो ज़िंदगी की तमाम चुनौतियों के बावजूद कभी हार नहीं मानती। पढ़-लिख कर वकील बनने का सपना, परिवार का सहारा बनना और अपनी पहचान बनाना, इन सबने पुष्पा को हर उम्र के दर्शकों के लिए उम्मीद और मज़बूती का प्रतीक बना दिया है।

1200 एपिसोड्स के दौरान शो ने सशक्तिकरण, दूसरा मौका और शिक्षा के महत्व जैसे सामाजिक रूप से अहम् मुद्दों को कहानी में बखूबी पिरोया है। साथ ही, इमोशन, ड्रामा और हल्के-फुल्के पलों के मिश्रण से नैरेटिव को हमेशा एंगेजिंग बनाए रखा है। मौजूदा ट्रैक में ‘घर जेल’ की कहानी दिखाई जा रही है, जिसमें शनाया (मुस्कान बामने) को एक हादसे के बाद पुष्पा की निगरानी में रहने की सज़ा मिलती है। जैसे ही वह बापोदरा चाल में आती है, परिवार और पड़ोसियों के बीच तनाव बढ़ जाता है इमोशन्स, गम और विरोध साफ तौर पर सामने आते हैं। शनाया जहाँ एडजस्ट करने के लिए संघर्ष करती है, वहीं पुष्पा अपने विश्वास पर अडिग रहती है कि जवाबदेही के साथ आत्मचिंतन और बदलाव ज़रूरी है। यही आने वाले एपिसोड्स में गहन ड्रामा और भावनात्मक टकराव की ज़मीन तैयार करता है।

पुष्पा का किरदार निभा रहीं करुणा पांडे ने कहा, “1200 एपिसोड्स तक पहुँचना मेरे लिए बेहद खास और भावुक पल है। जब हमने यह सफर शुरू किया था, तब शायद किसी ने नहीं सोचा था कि पुष्पा की कहानी दर्शकों से इतनी गहराई से जुड़ जाएगी। समय के साथ पुष्पा मेरे लिए सिर्फ एक किरदार नहीं रही, बल्कि मेरी ज़िंदगी का हिस्सा बन गई है, जिससे मैं हर दिन सीखती और बढ़ती हूँ। यह उपलब्धि हमारी पूरी टीम और सबसे ज्यादा हमारे दर्शकों की है, जिन्होंने हमें बेहिसाब प्यार दिया। मुझे बेहद गर्व है कि मैं ऐसे शो का हिस्सा हूँ, जो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि प्रेरणा भी देता है। आगे भी कई और उपलब्धियों और पुष्पा की यात्रा को उसी प्यार और सच्चाई के साथ आगे बढ़ाने की उम्मीद है।”

पुष्पा इम्पॉसिबल का सफर जारी है और टीम दर्शकों के लिए और भी यादगार पल लेकर आने वाली है।

देखना न भूलें पुष्पा इम्पॉसिबल, हर सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

---------------------------------------------------------------------------------------------------