Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट महाविद्यालयों के पच्चीसवें दीक्षांत समारोह का आयोजन 08 फरवरी से

बरेली,06 फरवरी।श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, बरेली में रविवार, दिनांक 8 फरवरी, 2026 को श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट महाविद्यालयों का पच्चीसवां दीक्षांत समारोह (XXV Convocation) आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य डा. प्रभाकर गुप्ता ने दी।
इस समारोह में बीटेक, बीफार्मा, एम फार्मा, एमटेक, एमबीए, एमसीए (श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी-बरेली, श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च-बरेली), एमबीए (श्रीराम मूर्ति स्मारक आईबीएस, उन्नाव) एवं बीए एलएलबी (श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ ला, बरेली) पाठ्यक्रमों के सत्र 2024-2025 में उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को उपाधियां, प्रशस्ति पत्र एवं पदक वितरित किए जाएंगे। दीक्षांत समारोह को डा. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलपति शिक्षाविद प्रोफेसर (डा.) जय प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस दीक्षांत समारोह में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नई दिल्ली के चेयरमैन प्रोफेसर (डा.) प्रदीप कुमार जोशी मुख्य अतिथि और स्पेस एप्लीकेशन सेंटर इसरो अहमदाबाद के हेड-एम्पलीफायर डिवीजन की साइंटिस्ट/ इंजीनियर-जी पूजा श्रीवास्तव विशिष्ठ अतिथि के रूप में और एसआरएमएस ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी देव मूर्ति जी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।
डा. प्रभाकर गुप्ता ने बताया कि समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु महाविद्यालय द्वारा 10 कमेटियों का गठन किया गया है। महाविद्यालय के पूर्व छात्रों (एलुमनाई) को विशेष रूप से दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। दीक्षांत समारोह में श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, बरेली (बीटेक कोर्स के कंप्यूटर साइंस, इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, बी फार्मा, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एम फार्मा), श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी एण्ड रिसर्च, बरेली (बीटेक-कम्प्यूटर साइंस), श्रीराम मूर्ति स्मारक इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल, उन्नाव एवं श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ ला, बरेली के लगभग 305 छात्र/छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न ब्रान्चों/कोर्सो में विशिष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को विभिन्न पदक, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------