मनोरंजन

एण्डटीवी के कलाकारों ने साझा की राम नवमी मनाने की अपनी योजनाएँ


मुंबई, मार्च 2026: राम नवमी, भगवान राम के जन्म का पावन पर्व, भक्ति, धर्म और आध्यात्मिक चिंतन का समय होता है। देशभर में श्रद्धालु इस दिन पूजा, रामायण पाठ, भजन और पारंपरिक रीति-रिवाजों के माध्यम से सत्य और मर्यादा का पालन करते हैं। व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद, एण्डटीवी के कलाकार अपनी परंपराओं से जुड़े रहते हैं और पूरे समर्पण के साथ इस पर्व को मनाते हैं। इस वर्ष वे शूटिंग के साथ-साथ राम नवमी कैसे मना रहे हैं, यह साझा कर रहे हैं पारस अरोड़ा (घरवाली पेड़वाली में जीतू) और सानंद वर्मा (भाबीजी घर पर हैं 2.0 में अनोखे लाल सक्सेना)

पारस अरोड़ा कहते हैं, “राम नवमी मेरे दिल के बहुत करीब रही है। बचपन में हमारा परिवार इसे बड़ी श्रद्धा से मनाता था। मुझे याद है मेरी माँ सुबह जल्दी उठकर घर के मंदिर को फूलों से सजाती थीं और भजन चलते रहते थे। हम बच्चे आरती और स्वादिष्ट प्रसाद का बेसब्री से इंतजार करते थे। इस साल, लंबी शूटिंग के बावजूद, मैं दिन की शुरुआत छोटी पूजा और रामायण के कुछ श्लोकों के पाठ से करता हूँ। मैं सात्विक भोजन करता हूँ और हल्का खाना खाता हूँ। प्रोडक्शन टीम भी मुझे प्रार्थना के लिए समय देती है। राम नवमी मुझे भगवान राम के आदर्शों—धैर्य, विनम्रता और धर्म—की याद दिलाती है, जिन्हें मैं अपने जीवन में अपनाने की कोशिश करता हूँ।


सानंद वर्मा कहते हैं, “मेरे लिए राम नवमी सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि बचपन की यादों से जुड़ी भावना है। पहले हमारे मोहल्ले में रामायण पाठ और झांकी होती थी। मैं उनमें भाग लेता था और बहुत खुशी महसूस करता था। आज भी, व्यस्तता के बावजूद, मैं पूरे मन से यह दिन मनाता हूँ। मैं सुबह पूजा करता हूँ, समय मिलने पर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करता हूँ और मंदिर जाता हूँ। मैं हल्का भोजन करता हूँ और कभी-कभी उपवास भी रखता हूँ। इस साल मैं सेट पर सह-कलाकारों के साथ प्रसाद बांटकर त्योहार मनाऊंगा। यह पर्व हमें हमारी जड़ों से जोड़े रखता है।”

एण्डटीवी पर हर सोमवार से शुक्रवार रात 10:00 बजे घरवाली पेड़वाली और 10:30 बजे भाबीजी घर पर हैं 2.0 देखना न भूलें। सभी एपिसोड कभी भी हिंदी ज़ी5 पर स्ट्रीम करें।

---------------------------------------------------------------------------------------------------