विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026: जीडी गोयनका स्कूल में राज्य स्तरीय विज्ञान शिविर, विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, अगले चरण के लिए चयनित

आज जी0डी0 गोयनका पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए विज्ञान भारती द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मंथन शिविर का आयोजन किया गया। अवध प्रांत के विभिन्न शहरों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक अभिरुचि का प्रदर्शन किया। इस परीक्षा का उद्देश्य युवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि और नवाचार की भावना को विकसित करना है।
मुख्य अतिथियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सी0एस0आई0आर0-एन0बी0आर0आई0 लखनऊ के निदेशक डॉ. अजीत शाश्नेय उपस्थित रहे। एम0एल0सी0 एवं एस0आर0 ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष श्री पवन सिंह चौहान और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष श्री सर्वेश गोयल ने भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा
उच्च स्तरीय परीक्षा में कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया। कक्षा 6 में सानवी पौरवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अशिता यादव एवं आदित्य उपाध्याय क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 7 में प्रथम विजेता कुशाग्र, द्वितीय आर्यन पांडे, तृतीय आकर्ष वर्मा रहे। कक्षा 8 में युवराज प्रथम, अक्षत राय द्वितीय और रौनक तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में कक्षा 9 के प्रथम स्थान विजेता आदित्य राय, द्वितीय अनमोल त्रिपाठी, तृतीय मानवी कटियार रही। कक्षा 10 में प्रथम स्थान जरा मजहर, द्वितीय गौरव, तृतीय रियांश यादव। कक्षा 11 में प्रथम स्थान प्रखर गुप्ता, द्वितीय अंशिता पायुपा, तृतीय युगांक सिंह।


चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के लिए प्रोत्साहन
विज्ञान भारती के अवध प्रांत के महासचिव डॉ. रजनीश चतुर्वेदी, कानपुर प्रांत के महासचिव डॉ. सचिन, राज्य समन्वयक श्री प्रदीप नारायण मिश्र और डॉ. नीरज कुमार ने सभी चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया और राष्ट्रीय स्तर के लिए और मेहनत करने की प्रेरणा दी। क्षेत्रीय समन्वयक श्रीमती शर्मिला सिंह ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों की सराहना की और भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथियों का सम्मान
इस अवसर पर अवध कॉलेजिएट की प्रधाना चार्य डॉ. जतिंदर वालिया और पायनियर मोंटेसरी स्कूल की प्रधाना चार्य श्रीमती इंदु बाला गौड़ को भी सम्मानित किया गया।
Google Keywords: विज्ञान मंथन 2026, राज्य स्तरीय विज्ञान शिविर, GD Goenka Public School, Science Munchan Uttar Pradesh, छात्र विज्ञान प्रतियोगिता, विद्यार्थी वैज्ञानिक प्रतिभा, Science Bharati exam, National level science competition, विज्ञान भारती शिविर, अवध प्रांत विज्ञान परीक्षा


