जेपी के रास्ते पर चलकर भारत का विकास होगा: विजय श्रीवास्तव
लखनऊ: अखिल भारतीय कायस्थ जागृति मंच के मुख्य संरक्षक विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने अपने एक बयान में कहा है कि कायस्थ समाज एक देशभक्त और प्रगतिशील विचारधारा का समाज है आजादी से लेकर देश बनाने में कायस्थ समाज की महती भूमिका रही है।स्वामी विवेकानंद अरविंद घोष, स्वामी योगानंद जी महर्षि महेश योगी जी ,नेता जी सुभाष चंद्र बोस देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ,देश के द्वितीय प्रधान मंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री ,क्रांति नायक लोकनायक जेपी डॉ संपूर्णानंद पूर्व मुख्यमंत्री यूपी, श्रद्धेय शिवचरण माथुर पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान कायस्थ समाज के गौरव है।श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आज समाज का एक भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में कोई भी मिनिस्टर नहीं है ।एक भी UP से लोकसभा का सदस्य नहीं है।आज कायस्थ समाज कई गुटों में बता हुए है।कायस्थ समाज का सबसे ज्यादा सम्मान पूर्व प्रधान मंत्री श्री चंद्र शेखर जी और धरतीपुत्र समाजवादी जन नेता श्री मुलायम सिंह यादव जी ने अपनी सरकार में मंत्री बना कर दिया था।श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भारत लोकनायक जेपी के सम्पूर्ण क्रान्ति के रास्ते पर चलकर ही गौरव शाली और समृद्धि पूर्ण राष्ट्र बन सकता है।बहुराष्ट्रीय कमानियों से देश का कोई बला नहीं होगा।लोकनायक जेपी भ्रष्टाचार बेरोजगारी और अधिनायक वाद मंहगाई के खिलाफ थे।आज देश को बनाना है तो राजनीति में धन बल बाहुबल भ्रष्टाचार के खिलाफ समाज को मुखर होना होगा।लोकनायक जेपी देश के महान समाजवादी जन नेता थे।लोकनायक जेपी लोकतंत्र और भारतीय संविधान के सजग प्रहरी थे।श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भारत लोकनायक जेपी के रास्ते पर चलकर सच्चा समाजवादी देश बनेगा।श्री श्रीवास्तव ने समाज के लोगों से आधुनिक राजनीतिक परिवेश में लोकनायक जेपी के सपनो को साकार करने की अपील की और कहा कि सोशलिस्ट सोच से ही कायस्थ समाज का यूपी की राजनीति में प्रभाव बढ़ेगा

