Top Newsराज्य

ये कैसी बुआ! प्रेमी से बात करने से रोका तो 3 साल की भतीजी को पानी में डुबोकर मारा डाला, भाभी पर भी किया चाकू से वार

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में प्रेमी से बात करने से रोकने पर एक युवती (ननद) ने अपनी भाभी को चाकू मारकर जान लेने की कोशिश की। ननद के हमले से भाभी घायल हो गई है। वहीं, तीन साल की भतीजी को गला दबाकर और पानी में डुबोकर मार डाला। दूसरी भतीजियों पर भी चाकू से हमला करने की कोशिश की। घायल महिला (भाभी) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चियों को इलाज के बाद घर भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ननद को पकड़ लिया है।

मुजफ्फरनगर पुलिस के मुताबिक, घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसी कलां गांव की है। बसी कलां निवासी फिरदौस (35) अपनी चार बच्चियों शाद (10), आयशा (8), नबिया (7), इसरा (3) और ननद माना के साथ रहती थी। फिरदौस का पति इमरान (37) लखनऊ में कपड़े बेचने का काम करता है। आरोप है कि सोमवार को ननद माना ने सभी के लिए मीट बनाया।

खाने में नींद की गोली मिलाई
परिजन के मुताबिक, प्रेमिका ने प्रेमी के अनुसार पूरा प्लान बनाया। माना ने खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। घर के सभी लोगों ने खाना खाया। प्लान के मुताबिक फिरदौस की ननद ने खुद खाना ही नहीं खाया। रात में अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात करीब एक बजे सब गहरी नींद में थे। आरोप है कि माना अपने कमरे से निकलकर भाभी फिरदौस के कमरे में गई। उसने अपनी तीन साल की भतीजी इसरा को उठाया।

बाहर लाकर उसका गला दबाया और फिर उसे पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। वह भाभी फिरदौस के कमरे में फिर गई। चाकू से भाभी के पेट पर तीन वार किए। हमले में भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। उनकी अंतड़ियां बाहर आ गई। साथ ही एक-एक कर अन्य तीन भतीजियों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे। पुलिस को बुलाया।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल फिरदौस और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। पानी की टंकी से मासूम इसरा का शव निकाला। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी ननद को भी पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि ननद ने पूछताछ में पहले बताया कि बदमाशों ने हमला किया और भाग गए। कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने सच उगल दिया। पुलिस के अनुसार, माना ने बताया कि उसकी भाभी फिरदौस ने मुझे प्रेमी आदिल से बात करते हुए एक बार देख लिया था और भैया से बताने की धमकी देने लगी। प्रेमी से मिलने से रोकने लगी। परेशान होकर भाभी को मारने का प्लान बनाया, लेकिन वह बच गई।

प्रेम-प्रसंग में दिया घटना को अंजाम
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के मुताबिक, प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है। ननद और भाभी के बीच प्रेमी को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। ननद माना को हिरासत में लिया है। एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।

---------------------------------------------------------------------------------------------------