बुशरा बीबी के ड्राइवर को संसद भेजने की तैयारी, PTI ने क्यों लिया फैसला
नई दिल्ली : पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ जेल में बंद पू्र्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के ड्राइवर को संसद भेजने की तैयारी में है. पाकिस्तान में इसकी कवायद शुरू हो गई है. दरअसल, खैबर पख्तूनख्वाह के सीनेटर मुराद सईद की एक सीट रिक्त हुई है. यहां से पीटीआई किसी वफादार को सांसद भेजने की तैयारी में है. इसके लिए 3 नामों को अधिकृत किया गया है, जिनमें एक नाम बुशरा बीबी के ड्राइवर गुलाम बादशाह का है.
जियो न्यूज के मुताबिक बादशाह कवर उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं. बादशाह के अलावा इरफान सलीम और सज्जाद मोहम्मद को मैदान में उतारा गया है. तीनों में से ही जिस एक नाम को उम्मीदवार के रूप में मान्यता मिलेगी, वो सदन में जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक खैबर के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने गुलाम बादशाह के नाम की सिफारिश की है.


---------------------------------------------------------------------------------------------------
