साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान” से संबंधित कार्यशाला का आयोजन

“अन्तर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निषेध दिवस” के उपलक्ष्य में अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी मिशन, भारत ट्रस्ट- युवा संगठन ने सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस एवं क्राइम ब्रांच के संयुक्त तत्वाधान के द्वारा विद्यालय के सभागार में” साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान” से संबंधित कार्यशाला का आयोजन ९ दिसम्बर २०२५ को प्रात: ११ बजे किया गया। कार्यक्रम का आरंभ विशिष्ट अतिथि चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल (गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस), प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती रीना पाठक श्रीमती सुमोना पाण्डेय (स्टेशन डायरेक्टर, आकाशवाणी लखनऊ) एवं श्री अमरजीत सिंह ( चेयरमैन ए. सी. ए. सी मिशन भारत ट्रस्ट यू. पी.) के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री आरती वर्मा ( सब इंस्पेक्टर , साइबर क्राइम ब्रांच, लखनऊ)श्री अखिलेश पटेल(साइबर सेल ऑफिसर, क्राइम ब्रांच लखनऊ) श्री गौरव शुक्ला,साइबर सेल ऑफिसर क्राइम ब्रांच लखनऊ) ने कार्यशाला में उपस्थित छात्रों को संबोधित किया। छात्रों को डिजिटल खतरों से आगाह करते हुए साइबर अपराधों से सुरक्षा के तरीके बताए साथ ही सतर्कता से उनके प्रयोग पर बल दिया । श्री सुयश श्रीवास्तव ( राष्ट्रीय अध्यक्ष , यूथ ब्यूरो)एवं श्री हर्षित श्रीवास्तव ( राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ ब्यूरो) ने छात्रों की शंकाओं का समाधान किया। चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल प्रधानाचार्या डॉ श्रीमती रीना पाठक ने अतिथियों को सम्मान स्वरूप पुष्प एवं प्रतीक चिह्न भेंट किए और उनके समाज के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।



