Sunday, February 22, 2026
Latest:
लाइफस्टाइल

घर में बढ़ गया है मक्खियों का आतंक, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली। चाहे कोई भी मौसम हो, घर में मक्खियां आ ही जाती हैं। खासकर ये खानेपीने की चीज़ों पर ज्यादा बैठती हैं। जिससे किचन में खाने का समान दूषित हो जाता है। मक्खियां आपके घर में कई बीमारियों को बुलावा देती हैं। इन भिनभिनाती हुई मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए इस लेख में आपको घरेलू उपाय बताएंगे। आइए जानते हैं, घर से मक्खियों को कैसे भगाएं।

मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए 10-12 कपूर लें, इन्हें पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को एक बाउल पानी में मिलाएं। अब इसे स्प्रे बोतल में डालकर घर में छिड़कें।

इसके लिए एक बाउल में सेब का सिरका लें, इसमें नीलगिरी का तेल मिला दें। अब इसे स्प्रे बोतल में डालकर मक्खियों वाली जगह पर छिड़कें। ये मक्खियों को भगाने में कारगर साबित हो सकता है।

मिर्च की तीखी महक से मक्खियां भाग जाती हैं। इसके लिए आप 6-7 सूखे लाल मिर्च को मिक्सी में पीस लें।फिर इसे पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। अब इसे घर में छिड़कें। आप इससे मक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं।

मक्खियों को भगाने के लिए आप तुलसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मक्खियों को भगाने के लिए तुलसी की पत्तियां कारगर साबित हो सकती हैं। इसके लिए आप इन पत्तियों से पेस्ट बना लें। अब स्प्रे बोतल में पानी डालकर इस पेस्ट को मिला दें। घर में स्प्रे करें, इससे मक्खियां भाग जाएंगी।

मक्खियों को भगाने के लिए आप दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी महक से मक्खियां भागती हैं। घर में मक्खियों वाली जगह पर दालचीनी पाउडर का छिड़काव करें।

मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए इस घोल का छिड़काव कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल पानी लें, इसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर घर में छिड़कें।

---------------------------------------------------------------------------------------------------