Sunday, February 22, 2026
Latest:
Top Newsदेशराज्य

जम्मू-कश्मीर में मौसम रहेगा साफ : मौसम विभाग

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटे मौसम साफ रहा। वही मौसम विभाग ने सोमवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान हल्के बादल भी छाये रह सकते हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से मौसम साफ रहने की संभावना है और दोपहर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।”

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 14.1, पहलगाम में सात और गुलमर्ग में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान 3.3, लेह में 7.6 और कारगिल में 10.2 डिग्री रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 27.8, कटरा में 25.8, बटोटे में 18.5, बनिहाल में 14.2 और भद्रवाह में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------