मनोरंजन

ज़ी सिनेमा पर मचेगा प्यार, कन्फ्यूजन और कॉमेडी का धमाल, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई, अक्टूबर, 2026: ज़ी सिनेमा इस शनिवार,10 अक्टूबर को रात 8 बजे डेविड धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर लेकर आ रहा है। यह फिल्म वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन की चौथी साथ की फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘कुली नं. 1’, ‘जुड़वा 2’ और ‘मैं तेरा हीरो’ में साथ काम कर चुके हैं। टिप्स फिल्म्स लिमिटेड के बैनर तले बनी और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक टिपिकल डेविड धवन एंटरटेनर है, जिसमें उनकी खास कॉमेडी, दिल को छू लेने वाला पारिवारिक ड्रामा, रोमांस और भरपूर मनोरंजक अफरा-तफरी का शानदार मेल देखने को मिलता है।

कहानी जस (वरुण धवन) की है, जिसकी अपनी पत्नी बानी (मृणाल ठाकुर) के साथ शादीशुदा जिंदगी में दूरियाँ आ चुकी हैं। इसी दौरान, इंग्लैंड में उसकी मुलाकात प्रीत (पूजा हेगड़े) से होती है। इसके बाद शुरू होता है गलतफहमियों, बदली हुई पहचान, उलझते रिश्तों, बड़े बड़े झूठ और मजेदार घटनाओं का ऐसा सिलसिला, जो दर्शकों को हँसी से लोटपोट कर देता है। डेविड धवन कहते हैं,” सिनेमा में चार दशक से ज्यादा का सफ़र तय करने के बाद भी मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी आज भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करना है। यह मेरी 46वीं फिल्म है और मैं ऐसी फिल्म बनाना चाहता था, जिसमें वे सभी चीजें हों, जिन्हें लोग मेरे सिनेमा में पसंद करते हैं, जैसे हास्य, उलझन, संगीत और भावनाएँ। वरुण के साथ काम करना इसे और खास बना देता है, क्योंकि वह सिर्फ मेरा बेटा ही नहीं, बल्कि ऐसा कलाकार भी है,

जिसके साथ मुझे चार फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिला है। सिनेमा ने मुझे बहुत कुछ दिया है, लेकिन आज मेरा परिवार और मेरे पोते-पोतियाँ ही मेरी सबसे बड़ी खुशी हैं। जब तक मैं नई कहानियां बनाकर लोगों का मनोरंजन करता रहूँगा, मुझे खुशी मिलती रहेगी। मुझे बेहद खुशी है कि अब यह फिल्म ज़ी सिनेमा पर प्रीमियर होने जा रही है, जिससे देशभर के दर्शकों और परिवारों को एक साथ बैठकर इस मनोरंजक फिल्म का आनंद लेने का मौका मिलेगा। ”
मृणाल ठाकुर कहती हैं,”मैं हमेशा से कॉमेडी करना चाहती थी और यदि मुझे इस जॉनर में कदम रखना था, तो वह डेविड सर के साथ ही होना था। उनकी फिल्मों में एक अलग ही ऊर्जा होती है और उनके पारिवारिक मनोरंजन का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खुशी की बात रही है। बस एक ही अफसोस है कि काश मैं उनसे पहले मिली होती, क्योंकि मैं उनके साथ और भी फिल्में करना पसंद करती। मुझे बहुत खुशी है कि यह फिल्म अब ज़ी सिनेमा पर प्रीमियर हो रही है और उम्मीद है कि देशभर के दर्शक इसे अपने परिवार के साथ देखकर खूब आनंद उठाएँगे।”

पूजा हेगड़े कहती हैं,”इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा है। यह मनोरंजन और यादगार पलों से भरपूर कहानी है और मुझे खुशी है कि अब इसका प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है, जिससे यह देशभर के दर्शकों तक पहुँचेगी। टेलीविज़न हमेशा से फिल्मों और दर्शकों को जोड़ने का एक खास माध्यम रहा है। उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म का उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमने इसे बनाते हुए लिया। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए बेहद उत्साहित हूँ।”

वरुण धवन कहते हैं,”है जवानी तो इश्क होना है मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि इसने मुझे एक बार फिर अपने पिता के साथ काम करने का अवसर दिया। उनकी फिल्में हमेशा से लोगों को हास्य, संगीत, मस्ती और भावनाओं के जरिए जोड़ती रही हैं और इस फिल्म में भी वही जादू जज़्बा है | उनके साथ काम करना हमेशा खास होता है, लेकिन इस बार मृणाल, पूजा और पूरी स्टारकास्ट के साथ स्क्रीन साझा करना इस अनुभव को और यादगार बना गया। मुझे खुशी है कि फिल्म अब ज़ी सिनेमा पर प्रीमियर हो रही है और उम्मीद है कि दर्शक इस पारिवारिक मनोरंजन का भरपूर आनंद लेंगे।”

चंकी पांडे कहते हैं, “मैं खुशकिस्मत हूँ कि मुझे इतने सालों में डेविड सर के साथ काम करने का मौका मिला है और कॉमिक सिचुएशन्स को इतना सहज तरीके से मजेदार बना देने का उनका अंदाज़ आज भी नहीं बदला है। उनकी दुनिया का हिस्सा बनना हमेशा मजेदार होता है और ऐसा लगता है जैसे पुराने दोस्तों के साथ फिर किसी जाने पहचाने सेट पर लौट आए हों। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में भी कई दिलचस्प मोड़, गलतफहमियां और ऐसे किरदार हैं जो खुद को बेहद मजेदार और अव्यवस्थित परिस्थितियों में पाते हैं। इस शानदार टीम के साथ काम करके मुझे बहुत आनंद आया। अब जब फिल्म ज़ी सिनेमा पर प्रीमियर हो रही है,

तो मैं उत्सुक हूं कि दर्शक घर बैठे इसका आनंद लें।  जिमी शेरगिल कहते हैं,”जब से मैं मुंबई आया, तब से मेरी इच्छा थी कि मैं डेविड सर के साथ काम करूँ। उनकी फिल्में साल-दर-साल ब्लॉकबस्टर साबित होती थीं और मुझे हमेशा लगता था कि अगर कभी उनकी फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला, तो वह बेहद खास होगा। ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने आखिरकार मुझे यह मौका दिया और जोगी रंधावा का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत मजेदार रहा। डेविड सर के सेट हमेशा ऊर्जा और हंसी से भरे रहते हैं और वह हर कलाकार से उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाते हैं। मुझे बहुत खुशी है कि अब फिल्म का प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर हो रहा है और उम्मीद है कि परिवार इस वीकेंड इसे साथ बैठकर खूब एंजॉय करेंगे।”
देखिए ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, शनिवार, 10 अक्टूबर, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

---------------------------------------------------------------------------------------------------