Thursday, June 25, 2026
Latest:
खेललाइफस्टाइल

दुनिया की सबसे सुंदर टेनिस खिलाड़ी ने साडी पहन बरपाया कहर

नई दिल्ली। कनाडा की टेनिस स्टार यूजीन बोचार्ड पहली बार भारत आई हैं. वह चेन्नई ओपन के मुख्य ड्रॉ का हिस्सा हैं. बूचार्ड को टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड दिया गया था लेकिन वह टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच पाईं. हालांकि अपनी पहली भारत यात्रा का उन्होंने पूरा मजा उठाया.

यूजीन ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह साड़ी पहनी दिखाई दीं. साड़ी के साथ उन्होंने चूडियां भी पहनी हुईं थी और वह बिंदी भी लगाई नजर आईं. उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ‘पहली बार भारत आई हूं.’

फैंस को यूजीन की तस्वीरें काफी पसंद आई. उन्होंने तस्वीरों पर कमेंट करके यूजीन को परी बताया. कुछ लोगों को साड़ी के नीचे जूतों पहनने का यूजीन का विचार बहुत कूल लगा. सोशल मीडिया पर यूजीन की यह तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं.

चेन्नई ओपन के पहले राउंड में यूजीन ने आसान जीत हासिल की, दूसरे राउंड में उनका सामना भारत की करमन कौर थांडी से था. बोचार्ड ने करमन को 6-2,7-6 से हराया. हालांकि इसके अगले राउंड में वह नादिया पोडोरोस्का के खिलाफ हार गईं.

बोचार्ड ने साल 2014 में वर्ल्ड रैकिंग में पांचवां स्थान हासिल किया था. वह टेनिस से ज्यादा अपनी स्टायलिश अंदाज और खूबसूरत तस्वीरें के कारण चर्चा में रहती हैं. कुछ समय पहले वह अपने एक ट्विटर फैन के साथ डेट पर भी गई थीं

---------------------------------------------------------------------------------------------------