Friday, September 25, 2026
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्य

​बरेली कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित


​बरेली,24 सितम्बर। बरेली कॉलेज के एम.एड. विभाग में कल ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
​इस प्रतियोगिता में कॉलेज के कुल 60 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार प्रतिभागियों—सत्येंद्र, राधिका, योगेश एवं आशीष सोनकर का चयन आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
​कार्यक्रम के दौरान छात्र एवं छात्रा इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शुभांशु शेखर, डॉ. सीताराम राजपूत, प्रोफेसर अमिता गुप्ता एवं प्रोफेसर अजिता सिंह तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों एवं प्राध्यापकों ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
​बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------