करियरखेल

मुथूट फिनकॉर्प बना भारत में होने वाले घरेलू क्रिकेट का टाइटल स्पॉन्सर


टाइटल स्पॉन्सरशिप के साथ मुथूट फिनकॉर्प का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ जुड़ाव और मजबूत हुआ, जिसमें नेशनल टीम टूर्नामेंट्स से लेकर घरेलू क्रिकेट तक शामिल है
लखनऊ, अक्टूबर, 2026: मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड अब इंडिया होम क्रिकेट का टाइटल स्पॉन्सर है। इसके तहत भारत में होने वाले सभी घरेलू क्रिकेट मैचों के साथ-साथ भारत में खेले जाने वाले सभी इंटरनेशनल सीरीज और टूर्नामेंट्स शामिल हैं।

इस पार्टनरशिप में भारत की सीनियर मेन्स नेशनल टीम, सीनियर वीमेन्स नेशनल टीम, इंडिया ए मेन्स टीम, इंडिया बी मेन्स टीम, इंडिया ए वीमेन्स टीम, अंडर-19 मेन्स और वीमेन्स टीम और अन्य तय टीमों के मैच शामिल हैं। इसके अलावा, रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप, दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसी प्रमुख घरेलू प्रतियोगिताएँ भी इसका हिस्सा हैं।
थॉमस जॉर्ज मुथूट, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड, ने कहा, “क्रिकेट भारतीय लोगों से जुड़ने का एक खास माध्यम है। हमारा मानना है कि बीसीसीआई के साथ यह जुड़ाव नेशनल और घरेलू, दोनों स्तरों पर भारतीय क्रिकेट को सपोर्ट करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

शाजी वर्गीज, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड, ने कहा, “बीसीसीआई के साथ इस जुड़ाव में भारत की सीनियर मेन्स नेशनल टीम, सीनियर वीमेन्स नेशनल टीम, इंडिया ए मेन्स टीम, इंडिया बी मेन्स टीम, इंडिया ए वीमेन्स टीम, अंडर-19 मेन्स और वीमेन्स टीम और अन्य तय टीमों के मैच शामिल हैं। इसमें रणजी ट्रॉफी, ईरानी कप, दलीप ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसी प्रमुख घरेलू प्रतियोगिताएँ भी शामिल हैं। इससे हमें हर भारतीय की रोजमर्रा की कहानी का हिस्सा बनने का मौका मिलता है।”

बीसीसीआई के प्रेसिडेंट श्री मिथुन मन्हास ने कहा, “भारतीय क्रिकेट का होम सीजन नेशनल टीमों, घरेलू प्रतियोगिताओं और अपने करियर के अलग-अलग पड़ाव पर मौजूद खिलाड़ियों को एक साथ लाता है। मुथूट फिनकॉर्प का टाइटल स्पॉन्सर के रूप में जुड़ना भारतीय क्रिकेट की मजबूती और पहुँच के साथ देशभर के लोगों से इसके जुड़ाव को दर्शाता है। दोनों ब्रांड्स के बीच एक स्वाभाविक जुड़ाव भी है। मुथूट फिनकॉर्प का खास नीला रंग भारतीय क्रिकेट की ‘मेंन इन ब्लू’ और ‘वीमेन इन ब्लू’ टीमों के रंग से मेल खाता है। हम मुथूट फिनकॉर्प का बीसीसीआई परिवार में स्वागत करते हैं और आने वाले सीजन्स में इस मजबूत जुड़ाव को आगे बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।”

बीसीसीआई के ऑनरेरी सेक्रेटरी श्री देवजीत सैकिया ने कहा, “भारत का होम सीजन हमारे पूरे क्रिकेटिंग स्ट्रक्चर को सामने लाता है। सीनियर नेशनल टीमों और इंडिया ए से लेकर एज-ग्रुप टीमों और घरेलू प्रतियोगिताओं तक, इस कैलेंडर का हर हिस्सा भारतीय क्रिकेट के विकास में अहम् भूमिका निभाता है। यह खास तौर पर उत्साहजनक है कि मुथूट फिनकॉर्प का जुड़ाव इस पूरे प्लेटफॉर्म तक फैला हुआ है। हमें उन्हें टाइटल स्पॉन्सर के रूप में जोड़कर खुशी हो रही है और हम मुथूट पप्पाचन ग्रुप के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं, ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के मौके मिलते रहें और देशभर के क्रिकेट फैंस को बेहतर क्वालिटी का क्रिकेट देखने को मिले।”
यह पार्टनरशिप बीसीसीआई की नेशनल टीमों और प्रमुख घरेलू प्रतियोगिताओं के जरिए मुथूट फिनकॉर्प को देशभर के क्रिकेट दर्शकों से जुड़ने का मौका देगी।

---------------------------------------------------------------------------------------------------