Sunday, February 22, 2026
Latest:
उत्तर प्रदेश

रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के शूटर्स ने दिल्ली में स्टेट शूटिंग प्री नैशनल चैम्पियनशिप हेतु क्वालीफाई किया

बरेली,13 जुलाई। दिल्ली डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में 5 जुलाई से 14 जुलाई तक 47 स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया ।कोच मिसरयार खान ने बताया कि विश्वविद्यालय कैंपस के एमबीए डिपार्मेंट के छात्र कृष्णा मिश्रा ने एनआर यूथ मेेन कैटिगरी मे 332/400, सम्यक श्रीवास्तव ने सब यूथ,यूथ, जूनियर मेेन कैटेगरी में 339/400 कनिष्क यादव ने जूनियर मेन कैटेगरी में 338/400 और साथ ही आईएसएसएफ सब यूथ, यूथ जूनियर कैटेगरी में रिंकू सिंह ने 561/600 स्कोर देकर शूटर्स ने प्री नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर रोहिलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह, क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर आलोक श्रीवास्तव,परिसर क्रीड़ा सचिव नीरज कुमार, तपन वर्मा सुधांशु शर्मा, रामप्रीत आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

---------------------------------------------------------------------------------------------------