विदेश

लड़कों और लड़कियों को मिलाने के लिए सरकार लांच कर रही ये Dating app

नई दिल्ली: दुनिया में एक देश ऐसा है जहां की सरकार अपने देश के नागरिकों की शादी करवाने के लिए बड़े कदम उठा रही है। जापान सरकार ने खुद लड़कों और लड़कियों को आपस में मिलाने के लिए डेटिंग ऐप्स लांच कर रही है।

जापान की सरकारी बॉडी टोक्यो सिटी हॉल “Tokyo Futari Story” नाम से इस तरह का प्लेटफॉर्म लॉन्च कर रही है। “Tokyo Futari Story” यानी दो लोगों की कहानी। जापान में घटते मैरिज रेट को देखते हुए इस कदम को उठाया जा रहा है। इतना ही नहीं, जापान में बर्थ रेट में तेजी से गिरावट आ रही है। जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने देश में इस स्थिति को गंभीर माना है।

बता दें, जापान में प्यार को लेकर सलाह और जनरल जानकारियों को लेकर पहले से ही एक वेबसाइट काम कर रही है। वहीं जापान सरकार का नया प्रोजेक्ट अभी डेवलपिंग स्टेज पर है।