उत्तर प्रदेश

‘स्वच्छ दिवाली – शुभ दिवाली’ अभियान का उद्घाटन

लखनऊ: स्वच्छ भारत’ की यात्रा को आगे बढ़ाते हुए एम्स रायबरेली में निदेशक प्रोफेसर अरविंद राजवंशी द्वारा ‘स्वच्छ दिवाली – शुभ दिवाली’ अभियान का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रोफेसर राजवंशी ने बताया कि, अभियान का उद्देश्य स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल उत्सवों को प्रोत्साहित करके स्वच्छ भारत की यात्रा के साथ दिवाली के सांस्कृतिक महत्व को उजागर करना है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे न केवल घरों बल्कि अपने आस-पड़ोस की सफाई को प्राथमिकता दें, कचरे को स्रोत से अलग करने का अभ्यास करें, कचरे के पुनर्चक्रण या पुन: उपयोग को बढ़ावा दें, एकल उपयोग प्लास्टिक (एसयूपी) के उपयोग से बचें, पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों को अपनाएं। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज, एम्स, रायबरेली के विद्यार्थियों द्वारा लघु नाटिका प्रस्तुत कर स्वच्छ एवं पर्यावरण हितैषी दीवाली का संदेश दिया गया।

-------------------------------------------------------------------------------------------
---------------------------------------------------------------------------------------------------